फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत का कहर: गोरखपुर की छह नदियां जल तांडव को बेताब, रोहिन का जलस्तर खतरनाक, तस्वीरों में देखें रौद्र रूप

Tue, 31 Aug 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Flood of Gorakhpur today Water level of six rivers including Rapti Rohin dangerous
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
राप्ती और रोहिन समेत गोरखपुर जिले से होकर बहने वाली छह नदियां जल तांडव को बेताब हैं। इनके जलस्तर में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। इससे बाढ़ का दायरा और बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति में रोहिन नदी है। इसका जलस्तर खतरे के निशान से 2.44 मीटर ऊपर तक पहुंच गया है। राप्ती नदी भी खतरे के निशान से 1.59 मीटर ऊपर पहुंच गई है।


रोहिन का जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ने से बंधों से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। कई बंधों के कटान का खतरा है। कई संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इससे आवागमन बाधित है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ की चपेट में जिले के सातों तहसीलों के 179 गांव आए हैं। इन गांवों के 1,88,180 लोग प्रभावित हैं। अब तक 27,640 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। कई इलाके टापू बन गए हैं। सिर्फ पानी ही दिख रहा है। नदियों के रौद्र रूप को देखकर आसपास के रहवासियों की आंखों से नींद उड़ गई है और धुकधुकी बेहिसाब बढ़ गई हैं।
Flood of Gorakhpur today Water level of six rivers including Rapti Rohin dangerous
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय जल आयोग ने जो आंकड़ा जारी किया है, वह डराने वाला है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अगर 99 सेंटीमीटर जलस्तर और बढ़ा तो 1998 जैसी बाढ़ आ आएगी। तेज बहाव व जलस्तर बढ़ने से राप्ती नदी के बंधों पर भी जबरदस्त दबाव है। डोमिनगढ़ पुल के आसपास कटान देखने को मिला है। तेज बहाव वाला पानी रेलवे ट्रैक छूने को बेताब दिख रहा है।
Flood of Gorakhpur today Water level of six rivers including Rapti Rohin dangerous
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बहरामपुर व उत्तरी कोलिया गांव के आसपास बंधों पर पानी का रिसाव हो रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से सटे अमरुतानी में भी बाढ़ का पानी आ गया है। इससे शहरी क्षेत्र के लोग भी दहशतजदा हैं। राजघाट पुलिस लगातार जलस्तर की रिपोर्ट आला अफसरों को दे रही है। सरयू नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। यह नदी खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood of Gorakhpur today Water level of six rivers including Rapti Rohin dangerous
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
गोर्रा नदी खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर पहुंच गई है। यह नदी रविवार के मुकाबले 15 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ी है। सहजनवां तहसील क्षेत्र से होकर बहने वाली आमी नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसका पानी कई संपर्क मार्गों पर चढ़ गया है। इससे आवागमन बाधित है।
विज्ञापन
Flood of Gorakhpur today Water level of six rivers including Rapti Rohin dangerous
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि भयभीत होने की जरूरत नहीं है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य चल रहा है। राशन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। बंधों की लगातार निगरानी की जा रही हैं। जहां बंधों से रिसाव हो रहा है, उसे बंद कराया जा रहा है। 86 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। मेडिकल टीमें भी काम रही हैं।            
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed