फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवरिया में बाढ़: सरयू नदी का थमा जलस्तर, इस वजह से अटकी हुई हैं ग्रामीणों की सांसें

Wed, 23 Jun 2021 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Jun 2021 06:05 PM IST
सार

 नदी के जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि के कारण सरयू थाना घाट पर सिंचाई विभाग के गेज पर खतरे के निशान 66.50 से 45 सेमी ऊपर 66.95 पर बह रही है।

विज्ञापन
Flood in Deoria Water level of Saryu river stopped
बढ़ता नदियों का जल स्तर। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर है। नदी खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही है। तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी बुधवार दोपहर तीन बजे 64 मीटर 42 सेमी पर बह रही थी। नदी अब भी खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर है। तुर्तीपार रेगुलेटर पर खतरे का निशान 64.30 मीटर है। नदी में आई बाढ़ से भदिला प्रथम गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है। लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तटवर्ती गांवों के लोगों की सांसें अटकी हुई हैं।



सरयू नदी में करीब 10 दिनों से बाढ़ आ गई है। नदी के जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि के कारण सरयू थाना घाट पर सिंचाई विभाग के गेज पर खतरे के निशान 66.50 से 45 सेमी ऊपर 66.95 पर बह रही है। मंगलवार की रात से नदी स्थिर है। हालांकि बाढ़ की आशंका से तटवर्ती गांव गौरा, कटइलवा, मेहियवां, रगरगंज, नौका टोला, बेलडांड़ आदि गांवों के लोग सकते में हैं।

 

Flood in Deoria Water level of Saryu river stopped
सरयू नदी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासन किसी भी विषम स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखते हुए नाविकों और गोताखोरों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरयू नदी का पानी तेजी से गांवों की ओर बढ़ रहा है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि जलस्तर थमा है। हालात काबू में हैं।

 

Flood in Deoria Water level of Saryu river stopped
नदी का बढ़ गया जल स्तर। - फोटो : अमर उजाला

पालिका ने स्नानार्थियों के लिए नदी घाट पर बंधवाई रस्सी
सरयू नदी पिछले 10 दिनों से उफान पर है। जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी के रौद्र रुप अख्तियार करने से घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। नदी की धारा तेज है। इसको देखते हुए एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह और नपा चेयरमैन उमाशंकर सिंह विशेन के निर्देश पर पालिका कर्मियों ने थाना, आरती, परशुराम, सीता सहित अन्य घाटों पर स्नान के लिए एक निश्चित सीमा रेखा तय करते हुए रस्सी बंधवाई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोग रस्सी के सहारे स्नान कर सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Deoria Water level of Saryu river stopped
बंधों पर कटान तेज। - फोटो : अमर उजाला

नदियों का जलस्तर घटा, बंधों पर कटान तेज
रुद्रपुर क्षेत्र की गोर्रा और राप्ती नदियों का जलस्तर घटने के साथ कटान शुरू हो गया है। बंधों पर तेजी से कटान को देख तटवर्ती गांव के लोग दहशत में आ गए। बारिश से सलसलाएं बंधे कटान होने पर नदी की तरफ झुकने लगे है। बंधों पर जगह जगह बने रैट होल से सिंचाई विभाग की मुसीबत बढ़ी है। मंगलवार की शाम राप्ती नदी 69.05 मीटर और गोर्रा नदी 69.40 मीटर पर बह रही थी, जबकि बुधवार को राप्ती नदी करीब बीस सेमी और गोर्रा 25 सेमी घट गई। नदियों का जलस्तर घटने के साथ बंधे पर दबाव तेज हो गया। बंधे कट कट कर नदी में गिर रहे है।


 

विज्ञापन
Flood in Deoria Water level of Saryu river stopped
देवरिया में बाढ़। - फोटो : PTI

पिड़री गांव के समीप गोर्रा नदी के कटान को रोकने के लिए लगाए बोल्डर पिचिंग नदी में धसक रहे है। सिलहटा गांव के समीप गोर्रा नदी करीब दस बीघा तक कटान करते हुए आबादी की तरफ तेजी से बढ़ रही है। गोर्रा नदी के किनारे हो रहा पायलट प्रोजेक्ट कार्य बारिश और नदी के जलस्तर में बढोतरी के कारण ठप पड़ा है। नदी और बंधे के बीच बसे बहोरा दलपतपुर और नरायनपुर की मकाने इस बार भी नदी में विलीन होने के कागार पर है। दोआबा के सबसे लंबे तिघरा मराछी बांध पर एक दर्जन जगहों पर राप्ती नदी कटान कर रही है। तिघरा गांव के समीप रिटायर बंधे को नदी अपने आगोश में लेकर नए बंधे के समीप तक पहुंच रही है। गायघाट और केवटलिया गांव के समीप कटान से ग्रामीणों में भय बना है। इस बाबत एसडीओ दीन दयाल दूबे ने कहा कि नदियों का जलस्तर घटा है। कुछ स्थानों पर जलस्तर घटने से कटान हो रहा है। बंधों की सुरक्षा की जा रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed