{"_id":"66c1981954c07113ce0c87ba","slug":"due-to-doctors-strike-in-gorakhpur-30-thousand-patients-returned-without-treatment-2024-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की हड़ताल: गोरखपुर में 30 हजार मरीज लौटे वापस, टले 600 ऑपरेशन, गाड़ी-एंबुलेंस में घंटों पड़े रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की हड़ताल: गोरखपुर में 30 हजार मरीज लौटे वापस, टले 600 ऑपरेशन, गाड़ी-एंबुलेंस में घंटों पड़े रहे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:13 PM IST
सार
शनिवार को शहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक में ओपीडी में मरीज नहीं देखे गए। इसके चलते करीब 30 हजार लोगों को बिना इलाज लौटना पड़ा। इसके अलावा करीब 600 मरीजों की सर्जरी टाल दी गई। इसके चलते ऑपरेशन वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
1 of 14
एम्स के अंदर प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और कोलकाता में डॉक्टर बिटिया के घरवालों को न्याय दिलाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टरों के हड़ताल के चलते इलाज की व्यवस्था बिगड़ गई है।
2 of 14
एम्स में खाली पड़ी ओपीडी ब्लॉक की कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और निजी नर्सिंग होम व क्लीनिक में ओपीडी में मरीज नहीं देखे गए। इसके चलते करीब 30 हजार लोगों को बिना इलाज लौटना पड़ा। इसके अलावा करीब 600 मरीजों की सर्जरी टाल दी गई। इसके चलते ऑपरेशन वाले मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
3 of 14
एम्स के ओपीडी पर्ची काउंटर पर भी मरीज या तीमारदार नहीं दिखे
- फोटो : अमर उजाला
इस आंदोलन के समर्थन में जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में कार्यरत पीएमएस संवर्ग के चिकित्सकों ने भी बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
एम्स और मेडिकल की ओपीडी बंद होने पर जिला अस्पताल में इसका असर दिखा
- फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छाया सन्नाटा
बीआरडी मेडिकल काॅलेज में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसके चलते सुबह छह बजे से पर्ची काउंटर बंद रहा। ओपीडी में आए मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। नेहरू अस्पताल के रेडियोलॉजी, मेडिसिन, आर्थो, ईएनटी, मानसिक रोग, चर्म रोग, सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, नेत्र रोग समेत सभी विभागों की ओपीडी बंद रही।
विज्ञापन
5 of 14
मेडिकल कॉलेज के अंदर प्रदर्शन कर विरोध जताते जेआर-एसआर
- फोटो : अमर उजाला
सुपर स्पेशयलिटी और बाल रोग सेवा संस्थान की ओपीडी में भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। कुछ मरीज पुराने पर्चे लेकर आए थे, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें भी निराश लौटना पड़ा। सुबह 10 बजे से जूनियर डॉक्टर पोस्टर-बैनर के साथ बीआरडी के मेन गेट के पास बाबा राघव दास की प्रतिमा के सामने सेव द सीवियर, वी वांट जस्टिस के नारे लगाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरने बैठे रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।