फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: छह लोगों का कत्ल करने वाले सात बदमाशों को इस दारोगा ने किया था ढेर, योगी आदित्यनाथ ने ऐसे किया था सम्मानित

Wed, 27 Jan 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jan 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
DSP Shyam Rathi Arya killed seven miscreants in encounter at siddharth nagar
सीएम योगी आदित्यनाथ और रिटायर्ड डीएसपी श्याम रथी आर्या। (file) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के राप्तीनगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी श्याम रथी आर्या ने सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में कोतवाल रहते कच्छा बनियान गिरोह के सात बदमाशों को वारदात के पांच घंटे बाद ही मुठभेड़ में मार गिराया था। तब भी पुलिस की टीम पर कई तरह के सवाल उठे थे। मामले की जांच भी हुई थी, लेकिन क्लीन चिट मिल गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद रहते आर्या को मंदिर में बुलाकर सम्मानित किया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...



 

DSP Shyam Rathi Arya killed seven miscreants in encounter at siddharth nagar
रिटायर्ड डीएसपी श्याम रथी आर्या। (file) - फोटो : अमर उजाला।

श्याम रथी बताते हैं कि 29-30 जुलाई 2003 में रात के दो बजे गश्त से आने के बाद थाने के मकान में वह सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी वायरलेस सेट पर सूचना आई कि कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने आजादनगर गांव में छह लोगों को मार डाला है और सात लोग घायल हैं।

DSP Shyam Rathi Arya killed seven miscreants in encounter at siddharth nagar
पुलिस। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock

सूचना मिलते ही उन्होंने वर्दी पहनी और हमराही, चालक, दारोगा रमाकर यादव, सिपाही घनश्याम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गांव का दृश्य वीभत्स था। बैंक अफसर के परिवार समेत 13 लोग खून से लथपथ पड़े थे। गांववाले थाने को घेरने और फूंकने की बातें कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
DSP Shyam Rathi Arya killed seven miscreants in encounter at siddharth nagar
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

पुलिस के सामने दोहरी चुनौती थी। पहली गांववालों को समझाना। दूसरी अपराधियों को पकड़ना। उसी रात बदमाशों का पीछा किया गया। घेराबंदी कर बस्ती की ओर ट्रक से भाग रहे बदमाशों को रोका गया। बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में चंगा उर्फ चंकी पांडेय, हारून, रिजवान, विक्रम, सादिक, रमजान और यासीन को मार गिराया गया।

विज्ञापन
DSP Shyam Rathi Arya killed seven miscreants in encounter at siddharth nagar
सीबीआई - फोटो : ani

आर्या ने बताया कि वारदात के पांच घंटे बाद ही बदमाशों को मारने से काफी सराहना हुई थी। बाद में सीबीसीआईडी और कोर्ट को जांच सौंप दी गई। कई महीनों तक कोर्ट का चक्कर काटना पड़ा। अंत में सभी पुलिस कर्मियों को क्लीन चिट मिल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed