फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो: 15 मिनट में दिखाया 90 साल का स्वतंत्रता संग्राम, सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा आसमान

Tue, 20 Dec 2022 10:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Dec 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
drone show held in Gorakhpur in memory of the martyrs of Kakori incident
ड्रोन शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला।

काकोरी बलिदान दिवस समारोह के समापन पर महंत दिग्विजय नाथ पार्क में इतिहास रचा गया। यहां स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानियों की शौर्य गाथा का प्रस्तुतीकरण देश के सबसे बड़े ड्रोन शो के माध्यम से सिर्फ 15 मिनट में हुआ। 750 ड्रोन ने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का सतरंगी चित्रण कर सबका मन मोह लिया। हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए आतुर दिखा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के गवाह खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने।



 

drone show held in Gorakhpur in memory of the martyrs of Kakori incident
ड्रोन शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित काकोरी बलिदान दिवस पर सोमवार को काकोरी कांड के सेनानियों की याद में रामगढ़ताल स्थित महंत दिग्विजय नाथ पार्क में  ऐतिहासिक ड्रोन शो का आयोजन हुआ।

 

drone show held in Gorakhpur in memory of the martyrs of Kakori incident
ड्रोन शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला।

750 ड्रोन ने 1857 से लेकर 1947 तक देश की आजादी की लड़ाई के विभिन्न घटनाक्रमों जैसे काकोरी ट्रेन ट्रेन एक्शन, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े क्रांतिकारियों का सजीव चित्रण किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
drone show held in Gorakhpur in memory of the martyrs of Kakori incident
ड्रोन शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला।
750 ड्रोन कैमरों के माध्यम से संगीत, लेजर लाइट और रंग-बिरंगी कलाबाजियों को प्रस्तुत कर अमर शहीदों को याद किया गया।

 
विज्ञापन
drone show held in Gorakhpur in memory of the martyrs of Kakori incident
ड्रोन शो का आयोजन - फोटो : अमर उजाला।
इसके साथ ही देश के संसद भवन, गोरखनाथ मंदिर, अयोध्या आदि को भी ड्रोन के माध्यम से दिखाया गया। भारत माता के अमर शहीदों के बलिदान और उनकी गाथा से पूरा आसमान रोशन हो गया था। ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे यह सारी घटना इसी आसमान के तले हो रही हों। 15 मिनट के शो की समाप्ति के बाद भारत माता और अमर शहीदों के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed