फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: अब ऑक्सीजन की कमी से नहीं जाएगी किसी की जान, यहां हो रहा दोगुना उत्पादन

Tue, 25 May 2021 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 May 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
double production of Oxygen in gorakhpur
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। आने वाले समय में पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग को गोरखपुर पूरा करने लगेगा। आज जहां रोजाना 2000 से 2500 ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग है, वहीं उत्पादन करीब 5500 रोजाना का हो चुका है। अन्नपूर्णा ऑक्सीजन प्लांट में भी रोजाना 1500 ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पाद हो रहा है। वहीं गोरखपुर जिले में कई कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में गोरखपुर के उत्पादन से पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में कभी ऑक्सीजन की किल्लत नहीं रह जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की सर्वाधिक मांग अस्पतालों में भर्ती और होम आइसोलेशन के मरीजों में रही। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गोरखपुर में प्रतिदिन दो हजार सिलेंडर ऑक्सीजन की उपलब्धता हो पा रही थी। तब गीडा की दो फैक्टरियों मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन में ही उत्पादन हो पा रहा था। 




 

double production of Oxygen in gorakhpur
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रशासन ने गीडा में बंद पड़ी फैक्टरी अन्नपूर्णा एयर गैसेज को शुरू करा दिया है। वर्तमान में मोदी केमिकल्स के दो तथा आरके ऑक्सीजन व अन्नपूर्णा एयर गैसेज के एक-एक प्लांट में कुल उत्पादन की क्षमता अप्रैल से बढ़कर प्रतिदिन 7000 सिलिंडर हो गया है।

 

double production of Oxygen in gorakhpur
ऑक्सीजन। - फोटो : ANI

कोविड नियंत्रण कार्य में ऑक्सीजन प्रभारी की भूमिका निभा रहे डॉ. मुस्तफा खान बताते हैं कि जिले में करीब एक सप्ताह से ऑक्सीजन का उत्पादन मांग से दो गुना है। औसतन दो हजार से पच्चीस सौ जंबो सिलिंडर के आसपास की डिमांड बनी हुई है जबकि उत्पादन औसतन पचपन सौ जंबो सिलिंडर का है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
double production of Oxygen in gorakhpur
ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला
200 बेड के कोविड अस्पताल में लगेगा एलएमओ प्लांट
गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय परिसर के आयुर्वेदिक कॉलेज में 200 बेड का डेडिकेटेड कोविड अस्पताल 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों शुरू होना प्रस्तावित है। अभी ऑक्सीजन सिलिंडर के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है लेकिन अगले 15 दिन में यहां लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट तैयार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
double production of Oxygen in gorakhpur
ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : सोशल मीडिया
बड़हलगंज के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के 100 बेड कोविड अस्पताल के लिए भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य चल रहा है। गोरखपुर में 15 जून तक एक दर्जन से अधिक स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य जारी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed