कोरोनावायरस के बढ़ते कदम को देखते हुए पूरा देश अलर्ट हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को दो दिन पहले एक मलेशिया से लौटे शख्स का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर उनकी पत्नी और बच्चों को क्वारेंटाइन वार्ड में रख कर निगरानी शुरू कर दी है, हालांकि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं।
2 of 5
कोरोनावायरस।
- फोटो : अमर उजाला
चीन के वुहान शहर से 19 दिसंबर 2019 को शुरू हुआ कोरोनावायरस का संक्रमण विश्व के कई देशों के बाद भारत भी पहुंच गया है। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव में रहने वाला 27 वर्षीय युवक नौकरी के सिलसिले में मलेशिया में रहता है। कोराना वायरस का कहर शुरू होने पर एक सप्ताह पहले वह घर लौटा था। परिवार वालों के अनुसार मलेशिया से आने पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली और फिर लखनऊ डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था।
3 of 5
कोरोनावायरस।
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को युवक को तेज बुखार आया और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई। स्थानीय डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों को जब यह पता लगा कि युवक अभी मलेशिया से लौटा है तो उनके होश उड़ गए। उसे कोरोनावायरस का संभावित संक्रमित मानते हुए तुरंत आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
4 of 5
कोरोनावायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में युवक की पत्नी, बच्चे और पिता को भी अस्पताल बुलाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें क्वारेंटाइन वार्ड में रोक दिया गया। युवक के लार का नमूना लेकर देर शाम जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया। चार डॉक्टरों की टीम लगातार युवक और उसके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुटी है।
सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि एक संदिग्ध युवक जो विदेश से आया है। उसे वार्ड में भर्ती कर लार का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को अस्पताल में रखा जाएगा।