माघ माह की पूर्णिमा तिथि पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राप्ती सहित आसपास की पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा लगाई व दान-पुण्य किया। इस दौरान महिलाओं ने मां गंगा के नाम पर कढ़ाई भी चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी।
माघ पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, स्नान कर किया दान-पुण्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान आसपास के कुछ लोग नदी के तट पर बछिया लेकर पहुंचे थे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं बछिया का दान का संकल्प कराया। माघ पूर्णिमा पर जो श्रद्धालु गंगा या राप्ती नदी में स्नान करने नहीं जा सके उन्होंने घरों में ही मां गंगा का नाम लेकर स्नान किया। फिर दान-पुण्य कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कई घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा हुई।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी के तट पर बने पक्के रामघाट पर स्नान का आनंद लिया। इससे पूर्व में स्नान पर्वों पर जहां अव्यवस्थाओं के बीच वे एक डुबकी में स्नान की औपचारिकता पूरी करते थे वहीं इस बार माघ पूर्णिमा पर उनका उल्लास देखते ही बन रहा था।
घाटों पर सुदृढ़ व्यवस्था और चेंजिंग रूम की सुविधा होने से श्रद्धालु सीएम योगी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे थे। सीएम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राप्ती नदी के राजघाट पर दोनों तरफ पक्के घाट बनवा दिए हैं। एक का नाम रामघाट रखा गया है तो दूसरे का नाम महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट रखा गया है।