Naushad Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए नौशाद हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोमवार को एसपी विक्रांत वीर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि नौशाद की पत्नी रजिया ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दी गई। जबकि वारदात में शामिल गाड़ी के साथ महिला का प्रेमी रोमान और उसका दोस्त हिमांशु अभी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
एसपी विक्रांत वीर के अनुसार, देवरिया के मईल थाना इलाके के भटौली गांव निवासी नौशाद की हत्या पत्नी रजिया सुल्तान ने प्रेमी रोमान (ननद के बेटे यानी भांजे) और उसके दोस्त हिमांशु के साथ मिलकर की थी।
2 of 13
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
55 किमी दूर सुनसान जगह लगाई लाश ठिकाने
पति नौशाद की हत्या के लिए प्रेमी के साथ पहले ही पत्नी रजिया ने योजना बना ली थी, इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। कातिल पत्नी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले छोटा ट्रॉली बैग निकाला था। जब उसमें शव नहीं आ पाया तो बड़े ट्रॉली बैग का उपयोग किया गया। पुलिस के अनुसार, शव ठिकाने लगाने के दौरान रोमान और उसका हिमांशु बोलेरो से गांव से 55 किमी दूर सुनसान जगह ले गए और ठिकाने लगा दिया।
3 of 13
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तरकुलवा क्षेत्र पकड़ी छापर पठ खौली में गांव के बाहर एक ट्रॉली बैग में एक शख्स का शव रविवार की सुबह मिला था। सूचना पर एसपी विक्रांत वीर फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड, सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की देर शाम को शव की शिनाख्त नौशाद पुत्र अली अहमद निवासी भटौली थाना मईल जनपद देवरिया के रूप में हुई।
4 of 13
नौशाद का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नौशाद की भाभी ने दी थी तहरीर
नौशाद के भाई की पत्नी नगमा खातून पत्नी दिलशाद अहमद की तहरीर पर पर मईल थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई। विवेचना के क्रम में पुलिस टीम ने नौशाद की पत्नी रजिया सुल्तान उर्फ शिबा से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। रजिया ने बताया कि गांव निवासी प्रेमी (ननद के बेटे यानी भांजे) रोमान पुत्र एहसान के साथ उसका प्रेम प्रसंग था।
5 of 13
नौशाद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
गहरी नींद में सोए नौशाद को मार डाला
इस बारे में पति को पता चल गया था, इसलिए रोमान और उसके दोस्त विशीली माफी गांव निवासी हिमांशु पुत्र सत्यप्रकाश के साथ मिलकर शनिवार की रात नौशाद के खाने में पहले नींद की दवा मिला दी। रात करीब दो बजे चापड़, कुल्हाड़ी से सिर पर वारकर गहरी नींद में सोए नौशाद की हत्या कर दी। पुलिस ने रजिया को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी, मूसल और स्टील का चापर, खून लगा हुआ एक और ट्रॉली बैग, नौशाद का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश में जगह-जगह छापा मार रही है।