नेपाल में बुटवल से राजधानी हटाने के विरोध में मंगलवार को तीसरे दिन भी नेपाली कांग्रेस सहित स्थानीय व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। लोग निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। इसी बीच रूपनदेही जिले के करीब 2200 से अधिक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल सीपीएन के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया।
2 of 5
प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार को एक विशेष समारोह में प्रदेश नंबर पांच के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने कहा कि राज्य की राजधानी दांग में बनाने से 12 जिलों के लोगों की भौगोलिक स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बुटवल को आर्थिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
3 of 5
सुरक्षा में तैनात जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
अब सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (नेकपा) और विपक्षी नेपाली कांग्रेस ने मतदान के लिए अलग-अलग संदेश जारी किया है। अभी तक तीन विधायकों ने इस प्रस्ताव पर संसोधन के लिए आग्रह किया है।
4 of 5
सरकार के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
गिरफ्तार छात्रों की बिना शर्त रिहाई की मांग
प्रदेश संख्या 5 की राजधानी को लेकर सरकार के फैसले के बाद, नेपाल छात्र संघ ने बुटवल में हो रहे विरोध प्रदर्शन, सरकारी दमन और गिरफ्तारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
5 of 5
नेपाल में प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
छात्रसंघ के महासचिव बलदाब तिमलसीना ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नेपाल छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष मुक्तिराज पौडेल और नेपाली कांग्रेस के नेता बिष्णु पोखरेल, हरिलाल पांडेय, शिवा पीर, ज्ञानेंद्र कार्की, प्रकाश गैरे और पत्रकार कमला पांडे की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा छात्र संघ करता है। उन्होंने सभी लोगों की तुरंत रिहाई की मांग की। महासचिव तिमालसीना ने सभी गिरफ्तार नेताओं को रिहा करने की मांग की।