फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवरिया में डीलर मीट का आयोजन, अभिनेता शक्ति कपूर ने की कार्यक्रम में शिरकत

Mon, 08 Feb 2021 11:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dealer Meet organized in Deoria, actor Shakti Kapoor attends event
बालीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर और कंपनी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के समरकूल एप्लायंसेज लिमिटेड, गाजियाबाद की ओर से सोमवार की रात हनुमान मंदिर रोड स्थित गंगा वाटिका में डीलर मीट का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के नए उत्पादों की लांचिंग की गई। 


बालीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर और कंपनी के सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता, एमडी राजीव कुमार गुप्ता, सेल्स हेड इंडिया नरेश बत्रा ने केक काटकर नए उत्पादों की खासियत बताई।

सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने आगामी मौसम को देखते हुए राफेल टॉवर, नैक्सिया टॉवर, बिगबुल, हाईटेक नाम से नए मॉडलों को लांच किया है। यह गर्मी में एसी जैसा एहसास देंगे। 

सीएमडी ने बताया कि कंपनी जल्द ही पूर्वांचल में अपनी यूनिट लगाने जा रही है। भविष्य में एसी, वाशिंग मशीन, एलईडी भी बनाएगी। कंपनी के सभी कूलर होम सर्विस पर हैं। जो कि कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है। 
 
Dealer Meet organized in Deoria, actor Shakti Kapoor attends event
मौके पर सीएनएफ देवरिया संतोष इलेक्ट्रानिक्स की ओर से डीलरों के लिए नए स्कीम की जानकारी के तहत 50 कूलर लेने पर दो फ्री एवं 100 लेने पर गंगटोक का टूर पैकेज देने की घोषणा की गई। इस दौरान जेपी केडिया, अजय अग्रवाल, अंशुमान केडिया, आनंद अग्रवाल के अलावा देवरिया व कुशीनगर जनपद के सभी डीलर मौजूद रहे।

प्रसिद्घ डॉयलांगों से लोगों का जीता दिल, कहा-देवरिया में करेंगे शूटिंग
बालीवुड के प्रख्यात विलेन और हास्य को नए रुप में ढ़ालने वाले अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि देवरिया देवो की नगरी है। यहां के लोग देव तुल्य नजर आ रहे हैं। सभी को मेरा सलाम और नमस्कार। इसके बाद उन्होंने अपने प्रसिद्घ डायलांगों को सुनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। 

मेरा नाम है क्राइम मास्टर गोगो, आऊऊ... सहित राम युग में दूध मिला, कृष्ण युग में घी, अपने युग में दारु मिला, दम लगा के पी..., सहित अन्य शायरियां सुनाकर लोगों को खूब आनंदित किया। दर्शकों की मांग पर अपने फिल्मों के कई मशहूर दृश्यों को भी रेखांकित किया। 

उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है। अब फिल्मों में काफी पढ़े-लिखे युवा आ रहे हैं। मौका मिला तो वह देवरिया में भी अपनी फिल्मों की शूटिंग करेंगे और यहां के कलाकारों को भी इसमें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed