फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महराजगंज की इस बेटी ने विश्व शांति संदेश देने में बनाया विश्व रिकार्ड, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Jun 2020 11:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Daughter of Maharajganj created world record in conveying world peace message
Ritika Singh - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे देश में लॉकडाउन के बाद जिले की होनहार बेटी रितिका सिंह ने एक अनोखा विश्व रिकार्ड बना कर विश्व शांति के लिए पहल किया है। विश्व कल्याण के अपने समय को इस प्रकार से बिताई कि विश्व रिकार्ड बन गया।

Daughter of Maharajganj created world record in conveying world peace message
Ritika Singh - फोटो : अमर उजाला।

विश्व को शांति संदेश देने के लिए 14 मीटर रोली रक्षा सूत्र के धागे से 20 मीटर कपड़े पर 18 भाषाओं में 'लोकाः समस्ताः सुखिनो भवंतु' का कलाकृति बना कर सभी युवाओ के लिए मार्ग दर्शक बनी। जिसे वर्ल्ड रिकार्ड संस्था ने विश्व रिकार्ड मानते हुए सूची में जगह दी है।

Daughter of Maharajganj created world record in conveying world peace message
Ritika Singh - फोटो : अमर उजाला।

आनंदनगर कस्बे के फॉरेंस्ट रोड निवासी राधेश्याम सिंह की बेटी रितिका सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण पूरा विश्व तबाही मची हुई है। गुरू डॉ. जगदीश पिल्लई से प्रेरणा लेकर 14 सौ मीटर रक्षा सूत्र व 20 मीटर कपड़े पर मात्र 36 दिनों में अपने पूजा घर में 'लोकाः समस्ताः सुखिनो भवंतु' ( दुनिया में सभी लोग खुश रहे ) को 18 भाषाओ में हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी, गुजराती, श्रीलंका, अरबी, उर्दू, मैथली, नेपाली, मलयालम, पंजाबी, मराठी, उड़िया व तमिल आदि भाषा में कुंडली डिजाइन में लिख डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter of Maharajganj created world record in conveying world peace message
Ritika Singh - फोटो : अमर उजाला।

जिसको अपने गुरू के माध्यम से वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया में प्रस्ताव भेजा था। संस्था चीफ एडिटर पवन सोलंकी ने इस उपलब्धि को वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में शामिल किया है। रितिका ने बताया कि उत्कृष्ठ कार्य को गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सराहा है।

विज्ञापन
Daughter of Maharajganj created world record in conveying world peace message
Ritika Singh - फोटो : अमर उजाला।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने हाथो से मिटटी के बर्तन को सजाकर उस पर भी लोकाः समस्ताः सुखिनो भवंतु लिखकर तुलसी के पौधे को लगाकर सांसद को भेट किया। रितिका सिंह के उपलब्धि पर क्षेत्र के विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व विधायक विनोद तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम प्रसाद, विनोद गुप्ता आदि ने खुशी जाहिर की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed