उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने सोमवार सुबह इलाहाबाद के शातिर बदमाश और डेढ़ लाख के इनामी फिरोज पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ की टीम ने इन्हें बस्ती के महादेवा चौराहे के पास लालगंज रोड पर घेरकर ढ़ेर कर दिया।
2 of 5
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि रविवार की रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त अपराधी लालगंज कस्बे में मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सुबह पांच बजे ही पुलिस ने कस्बे की घेराबंदी कर दी थी, जिससे अपराधी भाग न पाए।
3 of 5
मुठभेड़ के बाद बदमाशों के बैग से मिला हथियार।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को महादेवा से लालगंज की ओर जाते दिखे, पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे, पुलिस टीम उनका पीछा करते हुए सुहेला गांव के पास पहुंची, जहां पर पीछे बैठा युवक बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग करने लगा।
4 of 5
मौके पर आईडी कार्ड से फिरोज की हुई पहचान।
- फोटो : अमर उजाला
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे तीन गोली मारकर ढेर कर दिया। उसके पास से बरामद आईडी कार्ड से उसकी पहचान हुई। वह हाल ही में बस्ती के आईसीआईसीआई बैंक से 40 लाख रुपये की लूट में शामिल था। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी तलाश कई दिनों से थी। वह इस घटना का मुख्य आरोपी था।
5 of 5
कई बैंक लूट में शामिल था बदमाश फिरोज।
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश के मुताबिक, फिरोज मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला है और उसका परिवार कुछ साल पहले प्रयागराज में बस गया था। आपराधिक प्रवृत्ति के फिरोज ने बीते दिनों फरेंदा और बस्ती में बैंक लूट को अंजाम दिया था, इससे पहले कौशांबी में ग्राहक सेवा केंद्र पर भी लूट की थी। फिरोज के एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ टीम को एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने दो लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।