दवा कारोबारी सईद की मौत का रहस्य पहेली बन गई है। तीन गोली मार कर खुदकुशी किए जाने की बात खुद डीआईजी को भी हजम नहीं हो रही है। मगर, खुदकुशी पर अटकी पुलिस इस बात को अब भी साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।
यह हुआ था
हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ खुद तहकीकात की मानीटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों ने बातचीत कर लखनऊ के विशेषज्ञ टीम को बुलाकर सीन री क्रिएशन कराने का फैसला किया है। एक सप्ताह के भीतर सीन री क्रिएशन कराने की दूसरी कोशिश होगी।
3 of 5
मृतक सईद अहमद। (File)
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के नखास के रहने वाले सईद अहमद (54) की टाउनहाल पर दुकान है। इसे उन्होंने किराए पर दिया था। बीते बृहस्पतिवार की आधी रात को सईद का शव उनके बाथरूम में मिला। शरीर में तीन गोलियां लगी थीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को सईद के इकलौते बेटे अनस ने बताया कि दो साल पहले मां की मौत के बाद से अब्बू डिप्रेशन में थे। उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात में 12 बजे के बाद तीन गोलियां चलने की आवाज सुनीं तो पहले लगा कि बाहर पटाखे फोड़े गए हैं। बाहर गया तो कुछ नहीं था।
4 of 5
medical leader
- फोटो : अमर उजाला
मकान में अब्बू के कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसी बीच घर के अन्य सदस्य भी आ गए। कमरे तक जाने के लिए किचन की खिड़की का इस्तेमाल किया गया। अंदर जाने पर कमरे का मुख्य दरवाजा खुला था। कमरे से अटैच बाथरूम का दरवाजा भी खुला था। बाथरूम की फर्श पर पिता का शव पड़ा मिला। दाहिने हाथ में पिस्टल थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ था।
एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि फोरेंसिक, बैलेस्टिक रिपोर्ट लाने के लिए एक टीम विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजी गई है। लखनऊ की टीम से सीन री क्रिएशन कराए जाने के अलावा पोस्टमार्टम एक्सपर्ट डॉक्टरों से भी राय ली जाएगी। सभी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।