{"_id":"612f11cb627dc12ec145004c","slug":"gorakhpur-up-murder-news-police-finding-case-of-dead-body-of-young-man-in-water-tank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: उलझा पानी की टंकी में युवक के शव का राज, लापता विशाल की मां ने पहचान से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: उलझा पानी की टंकी में युवक के शव का राज, लापता विशाल की मां ने पहचान से किया इनकार
Wed, 01 Sep 2021 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व लापता विशाल व उसकी मां।।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ के हुमायूंपुर हड़वा फाटक के पास मकान के छत पर पानी की टंकी में युवक का शव मिलने की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस शव की असल पहचान अभी तक नहीं कर सकी है। वहीं लापता विशाल के घर से पुलिस को एक अंगौछे का टुकड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि शव के गले में मिले अंगौछे का ही यह टुकड़ा लग रहा है। कद-काठी और दाढ़ी के आधार पर भी पुलिस उसे विशाल मान कर जांच कर रही है, लेकिन लापता विशाल की मां ने शव देखकर बेटे का होने से इनकार कर दिया है। उधर, मंगलवार को एडीजी अखिल कुमार ने भी मौका मुआयना किया और सीन रिक्रिएट कराकर घटना को सुलझाने की कोशिश की है। खबर है कि पीछे से काफी मशक्कत के बाद एक सिपाही छत तक पहुंचा था, लेकिन यह आम आदमी के लिए आसान नहीं है। रविवार की शाम में पानी की टंकी में शव मिलने के बाद से अब तक पुलिस पहचान की कोशिश में ही उलझी है। पुलिस का मानना है कि पहचान के बाद ही पूरी कहानी खुलकर सामने आ जाएगी।
लापता विशाल व उसकी मां।।
- फोटो : अमर उजाला।
लापता विशाल की मां ने बेटे का शव होने से किया इनकार
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि घर से कुछ दूरी पर ही किराये के मकान में रहने वाला विशाल लापता है। विशाल की मां मीना ने बताया है कि 27 अगस्त से ही वह लापता है, लेकिन शव देखने के बाद उसने बेटे का होने से इनकार कर दिया है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि एक हिस्ट्रीशीटर के पानी के प्लांट पर विशाल ऑटो चलाने का काम करता था। 23 अगस्त को साथ में काम करने वाले युवकों से उसकी मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में विशाल समेत चार युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। 25 अगस्त को जमानत पाने के बाद वह घर पर था और फिर 26 अगस्त को लापता हो गया। उस दिन से ही उसकी तलाश जारी है, लेकिन कहां पर है किसी को पता नहीं।

पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
26 अगस्त को घर पर था रुद्राभिषेक कार्यक्रम
जिस रिटायर कृषि इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के घर की पानी की टंकी में युवक का शव मिला है, उस घर में 26 अगस्त को रुद्राभिषेक का कार्यक्रम था। जिस वजह से घर में कई लोगों का आना जाना भी था। घर की बाउंड्री के अंदर से भी छत पर जाने के लिए सीढ़ी है, जिसका इस्तेमाल भीड़ के बीच से करना आसान है। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
हादसे के एंगल पर भी जांच पर सवाल ढेरों
पुलिस की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए है जिससे वह हादसा होने से इनकार नहीं कर रही है, मगर इसके सवाल ढेरों है, जिसका जवाब भी पुलिस को तलाशना होगा। हादसा हुआ तो पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि विशाल किसी के डर की वजह से सीढ़ी या फिर घर के पीछे के रास्ते से किसी तरह से चढ़ गया हो, लेकिन पानी की टंकी में छिपना गले के नीचे नहीं उतर रही है। फिलहाल पुलिस एक- एक बिंदु पर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगी स्थिति
क्योंकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है इस वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। लावारिस शव का 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह बात साफ हो पाएगी कि असल में पानी की टंकी में मिले युवक की मौत कैसे हुई थी ? मौत की वजह साफ होने के बाद ही पुलिस की जांच को दिशा मिलेगी।