फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मामूली बात से नाराज होकर पूरा परिवार बन गया कातिल, अपने ही बेटे को उतार दिया मौत के घाट

Thu, 22 Oct 2020 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Oct 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
family killed a son after minor dispute in Deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मामूली विवाद में पिता, मां और भाई ने मिल कर एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस मामले में आरोपी भाई समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...



 

family killed a son after minor dispute in Deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

ये है पूरा मामला
लोहरौली गांव के विपिन विश्वकर्मा (40) बढ़ई का काम करता था। वह पिछले कुछ वर्षो से अपने पिता छबीला विश्वकर्मा व भाईयों से अलग रह रहा था। दो-तीन दिन पूर्व घरेलू बात को लेकर विपिन का परिजनों से विवाद हुआ था।

family killed a son after minor dispute in Deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

उसी बात को लेकर बुधवार की सुबह जब वह खेत में काम कर रहा था तो नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान उनके छोटे भाई विजय व पिता छबीला ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर विपिन पर हमला बोल दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
family killed a son after minor dispute in Deoria
Deoria news - फोटो : अमर उजाला।

इसी दौरान किसी ने घर में रखे बल्ले से विपिन के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह अचेत हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने विपिन की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन लेकर गोरखपुर जा ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया।

 

विज्ञापन
family killed a son after minor dispute in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद से आरोपी परिजन फरार हैं। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर मामले के अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed