फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी के भेजे सिंदूर को बहन ने मांग में सजाया, भाई ने मौत के घाट उतारा, बोला- 'अब जी सकेंगे इज्जत की जिंदगी'

Sat, 31 Oct 2020 09:31 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Oct 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Crime News: Brother killed sister due to Applied to boyfriend vermilion in gorakhpur
गोरखपुर: मौके पर पहुंची पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को प्रेमी के भेजे सिंदूर को मांग में सजाने से नाराज बड़े भाई ने फावड़े से काटकर बहन की हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई ने खुद फोन करके पुलिस बुलाई। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है । वहीं आरोपी भाई को बहन की हत्या करने पर कोई पछतावा नहीं है। पढ़िए कि एक भाई ने इज्जत बचाने का हवाला देते हुए कैसे बहन को मौत के घाट उतार दिया...
Gorakhpur Crime News: Brother killed sister due to Applied to boyfriend vermilion in gorakhpur
गोरखपुर: मौके पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव के भंडारो टोला में गुरुवार को बहन को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी भाई रामगोविंद को घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं है। उसने घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों से कहा- अब वह इज्जत की जिंदगी जी सकेगा, भले जेल हो गई। बहन के प्रेमी के साथ जाने के बाद गांव के लोग उसे ताना मारते थे। अब इससे मुक्ति मिल जाएगी।

Gorakhpur Crime News: Brother killed sister due to Applied to boyfriend vermilion in gorakhpur
गोरखपुर: घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय आरोपी रामगोविंद इतने गुस्से में था कि अगर उसे लोगों ने नहीं पकड़ा होता तो वह बहन के शव को टुकड़ों में बदल देता। उधर, बेटी के शव से लिपटी मां बदहवास थी। वह बार-बार यही कह रही थी कि मेरी ही गलती है। बेटी को बहन के घर से बुलाया ही क्यों? वह नहीं आती तो जिंदा रहती। बेटे रामगोविंद को कोसते हुए कहा- उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। राम गोविंद ने गलत किया है। उसे सजा मिलनी ही चाहिए। उधर, घटना के बाद प्रेमी युवक, उसके पिता और भाई फरार हो गए। घर पर सिर्फ प्रेमी युवक की मां ही मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Crime News: Brother killed sister due to Applied to boyfriend vermilion in gorakhpur
गोरखपुर: बेटी की मौत से बदहवास मां और रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

पिता ने दिया था बालिग होने पर शादी कराने का भरोसा
जानकारी के मुताबिक, किशोरी की जिद थी कि उसे प्रेमी के साथ ही जिंदगी बितानी है। बेटी की जिद पर पिता ने भरोसा दिलाया था कि बालिग होने पर उसकी शादी प्रेमी से करा देंगे, लेकिन किशोरी को इसपर यकीन नहीं था। करीब 15 दिन पहले वह घरवालों से नाता तोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी।

विज्ञापन
Gorakhpur Crime News: Brother killed sister due to Applied to boyfriend vermilion in gorakhpur
गोरखपुर: मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

झूठी इज्जत के मामलों में पहले भी गईं हैं कई जानें
31 जुलाई 2020: पीपीगंज इलाके के बढ़या निवासी सुग्रीव साहनी ने एक युवक से दोस्ती रखने पर अपनी 17 साल की बेटी की हत्या कर दी थी।
फरवरी 2016: बेलघाट इलाके में आईटीआई की तैयारी करने वाले अजय से प्रेम संबंध में चाकू से गोदकर युवती की हत्या कर दी गई थी।
24 जनवरी 2015: खोराबार इलाके के छोटकी कैथवलिया के रामदास की बेटी रंभा (20) प्रेम विवाह करने को घर से निकली थी। परिजन प्रेमी से शादी कराने का आश्वासन देकर रंभा को घर लाए और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed