फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार: 12 बूथों पर 41 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज, 534 लोगों ने लगवाया टीका

Thu, 11 Mar 2021 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Mar 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
covid vaccination in gorakhpur on 12 booth
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के लिए बुधवार को 12 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 1000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष केवल 534 लोगों ने ही टीका लगवाया। इनमें 41 लोगों को बूस्टर डोज भी लगवाए।  



 

covid vaccination in gorakhpur on 12 booth
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस बीच 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों व 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोग टीकाकरण के लिए बूथों पर पहुंचते रहे।

 
covid vaccination in gorakhpur on 12 booth
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
इन सबके बीच स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों ने बूस्टर डोज भी लगवाए। टीकाकरण के बाद लोग 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में रहे। कहीं किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। बूथ पर वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
covid vaccination in gorakhpur on 12 booth
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
अंश आर्थोपेडिक सेंटर में भी लगवा सकते हैं टीका
गोरखनाथ क्षेत्र में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 10 नंबर बोरिंग के पास स्थित अंश आर्थोपेडिक सेंटर को भी टीकाकरण की अनुमति दे दी है। निदेशक डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लोग टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल 250 रुपये देने होंगे।

 
विज्ञापन
covid vaccination in gorakhpur on 12 booth
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण के लिए लोग आगे आ रहे हैं। यह सुखद संकेत हैं। 57.05 फीसदी टीकाकरण हुआ है। विभाग मार्च के लक्ष्य को हर हाल में पूरा लेगा।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed