गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण के लिए मंगलवार को 40 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 3500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। लक्ष्य के सापेक्ष 1931 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 1686 लोगों ने पहली डोज, जबकि 245ने बूस्टर डोज लगवाएं। कुल 55 फीसदी टीकाकरण हुआ।
2 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी व निजी अस्पतालों में कुल 40 बूथ बनाए गए थे। सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। जिला अस्पताल में दो बूथ टीकाकरण के लिए बनाए गए थे।
3 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
एक बूथ पर कोवैक्सीन तो दूसरे पर कोविशील्ड का टीका लग रहा था। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रांत के प्रांत सह सेवा प्रमुख डॉ राजेश गुप्ता ने टीका लगवाया। इस बीच कई हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर बूस्टर डोज लगवाने पहुंचे।
4 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
टीकाकरण के बाद लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया जा रहा था। किसी बूथ पर टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकरी डॉ एनके पांडेय ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
5 of 5
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। टीकाकरण से कोरोना से बचा जा सकता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। इसलिए लोग टीका जरूर लगवाएं।