{"_id":"5e5e3d368ebc3ef3fe622b96","slug":"coronavirus-will-can-came-to-maharajganj-sonauli-route-to-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज के रास्ते गोरखपुर में आ सकता है कोरोनावायरस, रहें सावधान, पढ़ लें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज के रास्ते गोरखपुर में आ सकता है कोरोनावायरस, रहें सावधान, पढ़ लें पूरी खबर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Mar 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Corona virus
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना की बढ़ती दहशत के बीच नेपाल से कैनेडियन मटर की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालात देख कर यही लग रहा है कि तस्करों को पुलिस एवं कस्टम ने छूट दे रखी है। शायद यही कारण है कि तस्कर आसानी से अपना काम कर ले रहे हैं। उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। ये मटर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है लेकिन अधिकारियों को इसकी फिक्र नहीं है।
2 of 5
Corona virus
- फोटो : अमर उजाला।
ये है मामला...
इंडो नेपाल बॉर्डर की सीमा से मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे विदेशी मटर की तस्करी कर पिकअप से पुरैना की तरफ ले जाई जा रही थी। इसी बीच पिकअप चिउटहा मार्ग पर खोन्हौली गांव के सामने अचानक खराब हो गई। जिसके कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को पिकअप में विदेशी मटर होने की भनक लगी, तो उन लोगों ने पुलिस व कस्टम को इसकी सूचना दी। लेकिन करीब पांच घंटे तक निष्क्रिय रही पुलिस का फायदा उठाकर तस्कर दूसरी गाड़ी में मटर उठा ले गए।
3 of 5
Corona virus
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, कैनेडियन मटर की भारत में तस्करी होती है। इससे कोरोना वायरस का खतरा हो सकता है क्योंकि आए दिन नेपाल से मटर भारतीय क्षेत्र में आता है। जानकारों ने बताया कि कैनेडियन मटर चीन से होकर नेपाल आता है जिससे कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैनेडियन मटर
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश के आगरा में जूता कारोबारी के एक परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं। देश में एक साथ छह संदिग्ध मरीज मिलने का यह पहला मामला है। इसे देखते हुए सीमा पर तैनात अधिकारियों को सख्ती बरतनी चाहिए कि कोई भी सामान बाहर देश से अंदर न आने पाए।
विज्ञापन
5 of 5
ठूठीबारी कस्टम का निरीक्षण करते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए आउट ब्रेक रिस्पांस के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक 23 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। वहीं, रोकथाम व बचाव के प्रयासों पर चर्चा के लिए मंगलवार शाम एक बैठक बुलाई गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।