कोरोना महामारी के बीच लोग खुद के साथ परिवार को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन से लेकर कैल्शियम तक की दवाओं का सेवन कर रहे हैं। मेडिकल स्टोर पर पहुंचने वाला हर तीसरा व्यक्ति इन दवाओं की मांग कर रहा है। डॉक्टर इसे बेहतर नहीं बता रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...
Coronavirus Tips: दवा नहीं इससे बढ़ाएं अपनी इम्युनिटी, डॉक्टर भी दे रहे हैं ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों का कहना है कि दवाओं की अपेक्षा इम्युनिटी बढ़ाने लिए मौसमी फलों और सब्जियों को खाना ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही योग और व्यायाम भी करें। इससे मन और स्वास्थ्य दोनों सही होता है। कोरोना महामारी के बीच विटामिन से लेकर कैल्शियम तक की दवाओं की मांग बढ़ गई गई है। इसका फायदा उठाकर कई कंपनियां एक साथ जिंक, विटामिन सी से लेकर डी और कैल्शियम एक ही टेबलेट में लांच कर दी हैं। लोग इसे खरीद भी रहे हैं।
दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि विटामिन और कैल्शियम की मांग बढ़ने की वजह से कई कंपनियां इम्युनिटी बूस्टर के रूप में दवाएं लांच की हैं, जो धड़ल्ले से बिक रही हैं। इन दवाओं का नाम मल्टी विटामिन रखा गया है।
कोरोना से जंग जीतने वाले खा रहे मल्टी विटामिन
झरना टोला में एक परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए थे। सभी कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इसके बाद परिवार के सदस्य मल्टी विटामिन दवा ले रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि छह हफ्ते से ज्यादा इसका सेवन डॉक्टरों की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
जिला अस्पताल के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौसमी फल जैसे नींबू, संतरा, अमरूद, सेब, पपीता, काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, हरी सब्जियां, भिंडी, नेनुआ आदि सब्जियां शरीर में पोषक तत्वों को भरपूर मात्रा में देती हैं। दूध, दही और घी का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है। छह हफ्ते से ज्यादा मल्टी विटामिन दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर लोग दवा खा रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।