{"_id":"5e72ebc48ebc3e72c16a8751","slug":"coronavirus-alert-update-mall-closed-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर, सड़क, दफ्तर और मॉल में भी सता रहा है कोरोना का डर, तस्वीरों में देखें शहर में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर, सड़क, दफ्तर और मॉल में भी सता रहा है कोरोना का डर, तस्वीरों में देखें शहर में पसरा सन्नाटा
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:24 AM IST
सार
सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल बंद, कोर्ट-कचहरी में भी दिख रहा असर
मॉल में फैला सन्नाटा, पार्कों भीड़-भाड़ वाले बाजारों में भी रौनक घटी
विज्ञापन
1 of 5
शहर में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुधवार की सुबह सूरज उगने के अगले चार घंटे भले ही दूसरे दिनों की तरह सामान्य रहे, लेकिन दस बजे से लेकर देर रात तक सड़क से लेकर दफ्तर, बाजार और मॉल हर जगह की सूरत बदली-बदली नजर आई। घर के किचन से लेकर कोर्ट-कचहरी और पान की दुकानों तक हर जगह सिर्फ चेहरे भले अलग-अलग दिखे, लेकिन सभी की जुबां पर कोरोना वायरस से फैल रही बीमारी कोविड-19 की चर्चा होती रही। यह सिलसिला गुरूवार को भी शुरू हो गया है।
2 of 5
AD Mall gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
सरकार की तरफ से आदेश जारी होने के बाद सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहालों पर ताला लग गया तो कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी और दीवानी कचहरी में भी आम दिनों की तुलना में फरियादियों, वादकारियों की संख्या आधी हो गई। शहर के सिटी मॉल, एडी, वीनस और ओरियन मॉल ही नहीं रेती, अलीनगर, साहबगंज, महेवा गल्ला मंडी, रूस्तमपुर, मोहद्दीपुर, असुरन समेत कई प्रमुख बाजारों में भी रौनक गायब दिखी।
3 of 5
कोरोना के भय के कारण ओरियन मॉल के बाहर लगे स्टॉल पर नहीं दिखे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मॉल के कर्मचारी दिन भर एक-एक कोना सैनिटाइज करने में जुटे रहे तो कहीं पर थर्मल स्कैनर से जांच के बाद ही मॉल में लोगों को एंट्री दी गई। जिन सड़कों पर रोजाना जाम लगता है वहां गाड़ियां फर्राटा भर रहीं थी। अंबेडकर चौक से फिराक गोरखपुरी और बेतियाहाता आदि कुछ सड़कों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर सड़कें जाम से मुक्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला
कचहरी चौराहे, गणेश चौक पर ट्रैफिक पुलिस रोज की तरह हांफने के बजाए एक किनारे खड़े होकर सिर्फ निगरानी कर रही थी। पार्कों में भी भीड़ कम थी तो जिम पर ताले लटके थे। तमाम घरों में किचन के जरूरी सामान जुटाए जा रहे हैं ताकि घर से बाहर जरूरी कामों के लिए ही निकलना पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
बंद कराए गए कोचिंग संस्थान
सभी शिक्षण संस्थान दो अप्रैल तक बंद किए जाने के सरकार के आदेश के बाद भी शहर के कुछ कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे थे। इसकी शिकायत डीएम के. विजयेंद्र पांडियन से हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव को निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद हरकत में आए सिटी मजिस्ट्रेट ने हरिओम नगर समेत कई इलाकों में संचालित कोचिंग संस्थाओं का निरीक्षण किया और जहां भी ऐसे संस्थान खुले मिले उन्हें बंद कराने के साथ ही दो अप्रैल तक उन्हें नहीं खोलने की चेतावनी भी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।