कोरोना वैक्सीन के लिए लाइन लिस्टिंग का काम पूरा हो गया है। इसके तहत पहले चरण में 25 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने टीका लगने तक लोगों से मास्क, सैनिटाइजर और हैंडवॉश करते रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं।
2 of 5
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी।(file)
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से ही होगा। सबसे पहले जिले के करीब 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इनकी लाइन लिस्टिंग पूरी हो चुकी है और जिनका विवरण कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इनमें 12 हजार सरकारी और 13 हजार के आसपास निजी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
3 of 5
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
जांच के लिए कोविड एप डाउनलोड करें
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोविड जांच के लिए अब किसी को भटकने की जरूरत नहीं है। लोग स्मार्ट फोन में मेरा कोविड केंद्र एप डाउनलोड कर लें। इस एप में सभी जांच केंद्रों की सूची मौजूद है। सूची के साथ संबंधित व्यक्ति से केंद्र की दूरी और दिशा का भी पता चल जाएगा। इसलिए लोग कोविड के प्रति सतर्क रहें और अगर लक्षण दिखे तो जांच अवश्य करवाएं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
केंद्रीकृत भंडारण के लिए मिले तीन फ्रीजर
सीएमओ ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के पीछे टीकों के केंद्रीकृत भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 500 स्क्वायर फीट में निर्माण कराया जा रहा है। कुल तीन फ्रीजर भी आ चुके हैं।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्रीकृत भंडारण के लिए और भी फ्रीजर आएंगे। इनके अलावा जिले के सभी 40 कोल्ड चेन प्वाइंट पर कोविड वैक्सीन के लिए अलग फ्रीजर आने हैं।