{"_id":"5f8be15d37668d5db546b739","slug":"corona-vaccine-news-update-up-government-preparing-for-covid-19-vaccine-trials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में चल रही कोरोना की वैक्सीन लगाने की तैयारी, जानिए किस जिले को होगी इसकी सबसे ज्यादा जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चल रही कोरोना की वैक्सीन लगाने की तैयारी, जानिए किस जिले को होगी इसकी सबसे ज्यादा जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी में शासन जुट गया है। इस संबंध में शासन की ओर से प्रदेश के सभी जिलों से माइक्रो प्लान मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन की अनुमानित आवश्यकता, वैक्सीन को सुरक्षित रखने और विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगी गई है। विभाग को 15 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजनी है। सूत्रों के अनुसार पहले चरण में रूबेला अभियान की तर्ज पर वैक्सीन मंगाने की तैयारी है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कुछ हद तक कम हुए हैं, लेकिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। साथ ही संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। बताया जा रहा है कि अब तक मिले मरीजों के हिसाब से गोरखपुर और बस्ती मंडल में सबसे ज्यादा वैक्सीन की जरूरत गोरखपुर जिले को होगी।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
ऐसे में विभाग आबादी और संक्रमित व्यक्तियों के हिसाब से वैक्सीन की मांग करेगा। केंद्र के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने जिलों के सीएमओ को पत्र भेजकर वैक्सीन के रखरखाव, कोल्ड चेन, वितरण और वैक्सीन को लगाने से संबंधित जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अब तक देश में कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं आई है। आईसीएमआर और भारत बायोटेक की ओर से कोरोना के लिए कोवैक्सीन का ट्रायल देश भर में चल रहा है। दो चरणों का परीक्षण पूरा हो चुका है। तीसरे चरण के ट्रायल के लिए देश के 12 बड़े संस्थानों का चयन हुआ है। इनमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के संबंध में शासन की ओर से माइक्रो प्लान मांगा गया है। वितरण से लेकर उसके रखरखाव की जानकारी देनी है। वैक्सीन कब आएगी इस संबंध में जानकारी नहीं है। रूबेला अभियान को रोल मॉडल मानकर उसी अनुसार तैयारी की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।