उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए प्रशासन पहले ही अलर्ट हो गया है। अभी तक गोरखपुर जिले में 380 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। गोरखपुर में गोरक्षनाथघाट पर कोरोना संक्रमितों का दाह संस्कार किया जा रहा है। इसे देखने के लिए राजघाट पुल और घाट के किनारे लोगों की भीड़ जुट जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
तस्वीरें: यहां 24 घंटे के अंदर जलाया गया 17 कोरोना संक्रमितों का शव, घाट का नजारा देख कांप गए लोग
गोरखपुर राप्ती तट स्थित अंत्येष्टि स्थल और नगर निगम की ओर से बनाए गए घाट पर शनिवार को 17 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर निगम कर्मियों ने निर्धारित मानकों का पालन किया।
कोरोना संक्रमितों के दाह संस्कार के लिए मानक निर्धारित है। कोरोना संक्रमण से हुई मौत वाले शवों का दाह संस्कार के लिए कर्मियों को अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य है, लेकिन शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में कुछ कर्मी बिना पीपीई किट पहने ही शवों का दाह संस्कार करते नजर आए थे।
मामला संज्ञान में आने के बाद मेयर सीताराम जायसवाल की हिदायत के बाद शनिवार को कोरोना की वजह से मृत व्यक्तियों के शवों के दाह संस्कार के लिए सभी कर्मियों ने मानक का पालन किया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि शनिवार को राप्ती तट किनारे बनाए गए अंत्येष्टि स्थलों पर 17 ऐसे शवों का दाह संस्कार किया गया।