गोरखपुर जिले के नथमलपुर के आसपास के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार का दिन यादगार बना दिया। सीएम योगी लखनऊ लौटते समय एमपी पालीटेक्निक हैलीपैड पर पहुंचे तो वहां कुछ बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे। सीएम योगी ने बच्चों देखकर चॉकलेट मंगवाया और सबको दुलार किया।
2 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
इस बीच बच्चों ने हेलीकॉप्टर में घूमने की इच्छा जताई तो सीएम योगी भी मना नहीं कर सके लेकिन हेलीकॉप्टर के स्टार्ट होते ही कुछ बच्चे डर गए। लिहाजा बच्चों को उतारकर मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए। बच्चे भी हेलीकॉप्टर पर बैठने की खुशी समेटे अपने घरों को लौट गए।
3 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
चुनाव प्रचार के बाद चार दिनों के गोरखपुर प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना होने के लिए बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे महाराणा प्रताप पालीटेक्निक कैंपस में स्थायी रूप से बने हैलीपैड पर पहुंचे। वहां पहले से ही 18-20 की संख्या में छोटे- छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मुख्यमंत्री से मिलने के इंतजार में बैठे थे।
4 of 5
गोरखपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला।
हैलीपैड पर पहुंचते ही सीएम योगी बच्चों के बीच पहुंचे और सभी बच्चों को चाकलेट देकर उनसे बातचीत की। बच्चों ने भी गुलाब का फूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर दुलारा और उनसे घुलमिल कर बात की।
5 of 5
सीएम योगी को देखते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
बच्चों की इच्छा पर मुख्यमंत्री सभी बच्चों को साथ लेकर लेकर हैलीकॉप्टर के पास पहुंचे और उन्हें बैठाया और पायलट से सभी बच्चों को फर्टिलाइजर का एक चक्कर लगाने को कहा। हैलीकॉप्टर का इंजन स्टार्ट होते ही कुछ बच्चे डर गये। यह देखकर सीएम योगी ने सभी बच्चों को हैलीकॉप्टर से नीचे उतरवाकर लखनऊ रवाना हो गए।