गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कोई भू माफिया या अपराधी किसी की जमीन कब्जा न करने पाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में रविवार को करीब 800 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें से केवल दो सौ लोगों से ही सीएम योगी ती मुलाकात हो पाई। बाकी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और उनका प्रार्थना पत्र लिया।
जनता दरबार: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- सभी की समस्याओं का होगा समाधान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:27 AM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी जनता दर्शन में करीब दो सौ फरियादियों से मिले। इसके पूर्व प्रातः काल भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों के बीच रहकर गायों को गुड़ भी खिलाया। जनता दरबार से लौटने के बाद वे कालू और गुल्लू से भी मिले और उन्हें बिस्किट खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन