फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा, लोक कल्याण की कामना की

Tue, 04 Oct 2022 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Oct 2022 05:51 PM IST
सार

मंगलवार सुबह नवरात्र की नवमी पर सीएम योगी ने विधि विधान से कन्या पूजन कर मातृशक्ति की आराधना की। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath worshiped at Shrinathji temple
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी पूजा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में सीएम योगी ने पीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह नौ बजे से विधि विधानपूर्वक श्रीनाथ जी की पूजा-आराधना की।


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन, बोले- मातृशक्ति के प्रति सम्मान को किया प्रतिष्ठित


 
CM Yogi Adityanath worshiped at Shrinathji temple
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इस विशिष्ट पूजन की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में शक्तिपीठ से हुई जहां नवरात्र प्रतिपदा से अनुष्ठान चल रहे थे। शक्तिपीठ में वेदी पूजनोपरांत सीएम योगी मंदिर के अन्य साधु संतों के साथ संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण व वेदपाठी छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीनाथ जी के मुख्य मंदिर पहुंचे और विधि विधानपूर्वक उनकी पूजा की, आरती उतारी। साथ ही मंदिर में प्रतिष्ठित सभी देव विग्रहों का विशिष्ट पूजन किया।

 

CM Yogi Adityanath worshiped at Shrinathji temple
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
 मुख्यमंत्री ने करबद्ध होकर श्रीनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति सागर में हिलोरें ले रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath worshiped at Shrinathji temple
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
 गोरक्षपीठाधीश्वर को लगाया तिलक, लिया आशीर्वाद
गोरखनाथ मंदिर के तिलक हॉल में मंगलवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से मनाया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंचासीन हुए, फिर एक-एक करके साधु-संतों व लोगों ने उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath worshiped at Shrinathji temple
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरक्षपीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगल पाठ के बीच दंडवत प्रणाम किया। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, योगी शांतिनाथ, योगी धर्मेन्द्रनाथ, महंत रविंद्र दास, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद रवि किशन, विधायक विपिन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, अवधेश सिंह और बंधु उपेन्द्र सिंह ने भी तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed