दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसरों के साथ कोरोना वायरस को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि गोरखपुर मंडल में हर हाल में कोरोना से होने वाली मौतें रोकें वरना हर मौत पर जवाबदेही तय होगी।
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : आनंद चौधरी।
उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। यह प्रयास होना चाहिए कि हर संक्रमित व्यक्ति को भर्ती करके 12 से 15 दिन के उपचार में स्वस्थ कर दिया जाए। नमूनों की जांच के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने फोन पर ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज को नमूनों की जांच के लिए एक और आरएनए स्ट्रक्टर मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
3 of 5
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने एनेक्सी भवन में एडीजी दावा शेरेपा, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीआईजी राजेश डी मोदक, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता और सीमएओ डॉ श्रीकांत तिवारी के साथ बैठक कर गोरखपुर समेत पूरे मंडल में कोरोना संक्रमण एवं इलाज की स्थिति जांची।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : आनंद चौधरी।
उन्होंने कमिश्नर से कहा कि वे बाकी के तीनों जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के डीएम व सीएमओ को भी बता दें कि किसी भी दशा में कोरोना संक्रमण से मौतें नहीं होनी चाहिए। सीएम ने मंडल में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।
5 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने कहा कि हर बेड के साथ वेंटीलेटर उपलब्ध हो जाए, इसके लिए भी पूरा प्रयास करें। डॉक्टर पीपीई किट पहनकर ही मरीजों से मिले। मरीजों को अच्छा भोजन और गर्म पानी उपलब्ध कराया जाए। उनके लिए शौचालय की भी अच्छी व्यवस्था हो।