फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janta Darbar: जनता दरबार में सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक अमनमणि, माता-पिता की रिहाई की लगाई गुहार

Sat, 04 Jun 2022 08:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jun 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listened to the complaint
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। आज महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने से पहले सीएम योगी ने जनता दरबार में फरियादियों की फरियाद सुनी। शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। इस दौरान नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने सीएम योगी से अपने माता-पिता की रिहाई करवाने की गुहार लगाई।



बता दें कि 2017 में यूपी के महाराजगंज की नौतनवां विधानसभा सीट से विधायक बने अमनमणि त्रिपाठी बसपा में शामिल हुए थे। मायावती की पार्टी ने उन्हें नौतनवां से टिकट भी दे दिया था लेकिन उन्हें हार का समाना करना पड़ा।

वहीं नौ मई 2003 को कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का आरोप यूपी के पूर्व विधायक और केबिनेट मंत्री अमरमणि त्रिपाठी पर था। मधुमिता की अपील पर मामला उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड ट्रांसफर कर दिया गया था। हत्याकांड के चार साल बाद 2007 में देहरादून सत्र एवं जिला न्यायालय ने अमरमणि को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

 

CM Yogi Adityanath listened to the complaint
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

CM Yogi Adityanath listened to the complaint
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listened to the complaint
गाय के बछड़ों को गुड़ खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को दिया।

 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listened to the complaint
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
उनसे कहा कि समस्या का निस्तारण जल्द कराएं। इलाज के लिए धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के लिए एसएसपी विपिन ताड़ा को सौंपा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed