फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें किस नाम से सीएम योगी को बुलाते थे उनके पिता, ऐसे पूछते थे हालचाल

Wed, 22 Apr 2020 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Apr 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) CM Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Death: CM Yogi adityanath father special news
सीएम योगी और उनके माता-पिता। (File) - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। यह सूचना मिलने के बाद से ही गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सन्नाटा पसर हुआ है। मंदिर में रहने वाला हर शख्स उनको याद कर दुखी है।
UP (Uttar Pradesh) CM Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Death: CM Yogi adityanath father special news
सीएम योगी के पिता। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का गोरखनाथ मंदिर आना भले ही नहीं हो पाता था, लेकिन मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी और वीरेंद्र सिंह से अक्सर फोन पर बात करते थे। छोटे बाबा का हालचाल पूछते थे।
UP (Uttar Pradesh) CM Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Death: CM Yogi adityanath father special news
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वह प्यार से छोटे बाबा नाम से पुकारते थे। वह मंदिर के एक-एक कर्मचारी से परिचित भी थे। नई दिल्ली के एम्स में आनंद सिंह बिष्ट के निधन से गोरखनाथ मंदिर के पदाधिकारी व कर्मचारी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) CM Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Death: CM Yogi adityanath father special news
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

बात करने पर सचिव द्वारिका तिवारी और वीरेंद्र सिंह उनकी यादों में खो जाते हैं। दोनों कहते हैं कि योगी जी के पिता अक्सर फोन पर सबका हालचाल जानने के बाद पूछते थे कि छोटे बाबा कहां हैं? क्या कर रहे हैं? उनकी दिनचर्या, कामकाज ठीक है। कभी-कभी संकोच के साथ कहते थे कि छोटे बाबा से बात हो सकती है क्या? इसकी सूचना महंत योगी आदित्यनाथ को दी जाती थी।

विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) CM Yogi Adityanath Father Anand Singh Bisht Death: CM Yogi adityanath father special news
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला

गोरखनाथ मंदिर के ही रजत तिवारी बताते हैं कि आनंद सिंह बिष्ट भी धार्मिक प्रवृति के थे। गायों से उनका लगाव था। गोशाला की गायों की जानकारी भी लेते थे। मंदिर के कर्मचारियों का हाल जानते थे। कहते थे कि मंदिर का एक-एक कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा है। स्वस्थ थे तो अक्सर फोन आता था। बातचीत में आत्मीयता रहती थी। उनके निधन से हर कर्मचारी दुखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed