फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2021: श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छठ पर्व, तस्वीरों में देखें अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 11 Nov 2021 10:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 festival celebrated with reverence see latest photos of chhath puja
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
सिर पर दउरा और सुपली लेकर घाटों पर जाते लोग, पीछे-पीछे ‘हे छठी मईया हर लीं बलैया हमार...’ ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...’, ‘रिमिक झिमिक बोलेलीं छठी मइया...’ जैसे गीत गातीं महिलाएं, पटाखे जलाते बच्चे, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच छठी मईया के जयकारे...। ऐसा नजारा बुधवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन गोरखपुर शहर के राजघाट, सूर्यकुंड, गोरखनाथ, महेसरा, तकिया घाट, मानसरोवर, रामगढ़ताल सहित तमाम घाटों पर दिखा। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और संतान, पति के साथ परिवार के सदस्यों के लिए मंगलकामना की।


शहर में सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार को शहर में हर ओर छठी मइया के गीतों की गूंज रही। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन दोपहर दो बजे से ही छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। तमाम महिलाएं बैंड-बाजे के साथ घाटों पर पहुंचीं। कुछ देर पानी में खड़े होने के बाद शुभ मुहूर्त में अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। राप्ती नदी के राजघाट और रामघाट तटपर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। यहां भीड़ इतनी हो गई कि पैदल तक चलना मुश्किल हो गया।
Chhath Puja 2021 festival celebrated with reverence see latest photos of chhath puja
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे अर्घ्य देने का समय निकट आया घाटों पर छठ माता के जयकारे गूंजने लगे। परिवार के पुरुष सदस्यों और पंडितों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिलाया। गोरखनाथ मंदिर में भी छठ व्रत की छटा देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं भीम सरोवर पहुंचीं और सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। शहर के रुस्तमपुर, असुरन चौक, विष्णु पुरम, बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट आवास विकास कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलंदपुर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, शाहपुर, सहारा इस्टेट, गीता वाटिका सहित शहर के कई मुहल्लों एवं कॉलोनियों के आसपास अस्थायी तालाब बनाए गए हैं जहां व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना की। मेयर सीताराम जायसवाल ने राजघाट स्थित तकिया घाट पर सपरिवार छठ पर्व मनाया।

Chhath Puja 2021 festival celebrated with reverence see latest photos of chhath puja
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
घरों में भरी गई कोसी
अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घरों में छठ माता की कृपा पाने के लिए कोसी भरी गई। कइयों ने मन्नत पूरी होने के बाद छठ माता के प्रति आस्था निवेदित करते हुए कोसी भरी। माताओं ने कोसी पर दीप जलाकर मां की आराधना की और रात्रि जागरण कर पूरी रात छठ माता की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 festival celebrated with reverence see latest photos of chhath puja
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
गीत संगीत के बीच सूर्यकुंड धाम में मना छठ महोत्सव
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से छठ पर्व पर सूर्यकुंड धाम में 29वां छठ महोत्सव पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। पूरा धाम श्रद्धालुओं और व्रतियों से खचाखच भरा रहा। लोक गायक मनोज मिश्र मिहिर के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो रहा। इस दौरान 5500 पर्यावरण दीप जलाए गए और पर्यावरण मित्र बनने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। सायं सूर्यनारायण की भव्य महाआरती के साथ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान वातावरण छठ मैया और सूर्य नारायण के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रक्षा गुप्ता, प्रहलाद सिंह, हरिप्रसाद सिंह, डॉ. आलोक सिंह, रीना जायसवाल, अरविंद चौरसिया, संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 festival celebrated with reverence see latest photos of chhath puja
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
छठ पूजा का हुआ आयोजन
मां अकलेश शक्ति सदन परिवार व डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव फैंस क्लब की ओर से छठ महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें दुर्गा प्रसाद, प्रदीप कुमार, डॉ. मनोज कुमार, रंजीत कुमार,  संजीत कुमार, मनजीत कुमार, अनुभव कुमार, प्रखर कुमार, अभिराज श्रीवास्तव, मानित, मांगरिश, डॉ. किरण, अर्चना, डॉ. विभा, स्मिता, निवेदिता, मनीषा, शिखर, भावना आदि मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed