फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another accused arrested in the case of the youth's death.

Gorakhpur News: युवक की मौत के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of the youth's death.
भरोहिया। पीपीगंज थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर पचवारा खास गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट के बाद बालेदीन की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद एक अन्य आरोपी इकबाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गाटा संख्या 424 मिलजुमला की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। आठ अगस्त को जमीन पर कब्जे और टिनशेड लगाने को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें बालेदीन के अलावा जलालुद्दीन, तहरून निशा, अलाउद्दीन और जलीबुन निशा घायल हुए थे। गंभीर हालत में बालेदीन का गोरखपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई थी। जलालुद्दीन की तहरीर पर नौ अगस्त को 10 नामजद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed