फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unchecked construction along the riverbank is increasing the risk.

Gorakhpur News: नदी किनारे बेकाबू निर्माण बढ़ा रहा जोखिम

Sun, 30 Aug 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Unchecked construction along the riverbank is increasing the risk.
गोरखपुर। नेपाल की आपदा ने हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते आपदा जोखिम की गंभीरता फिर सामने ला दी है। नदी किनारे बेकाबू निर्माण जोखिम को बढ़ा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ता तापमान ग्लेशियर और पर्माफ्रॉस्ट को अस्थिर कर रहा है जिससे हिमस्खलन और अचानक बाढ़ का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह के मुताबिक, ऐसी घटनाओं को केवल प्राकृतिक आपदा मानना पर्याप्त नहीं है। डॉ. सिंह ने कहा कि नेपाल और उत्तर भारत की नदियों को अलग-अलग देखकर बाढ़ का आकलन नहीं किया जा सकता। पहाड़ी कैचमेंट की बारिश का पानी धाराओं और सहायक नदियों से नीचे आता है। हालांकि नेपाल में आई हर बाढ़ का पानी सीधे राप्ती या रोहिन में पहुंचे, यह जरूरी नहीं है। इसका असर संबंधित जलग्रहण क्षेत्र और नदी तंत्र पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि राप्ती, रोहिन, कुआनो और छोटी धाराओं के साथ संबंधित कैचमेंट में बारिश, जलप्रवाह और अचानक बने अवरोधों पर नजर जरूरी है। केवल नदी का मौजूदा जलस्तर नहीं, बल्कि पानी बढ़ने की गति भी खतरे का संकेत देती है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश रुकने के बाद भी पानी सहायक नदियों से होकर मैदानी इलाकों में पहुंचता रहता है। कुछ घंटे बाद भी जलस्तर बढ़ सकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण, पूर्व चेतावनी और जीआईएस-रिमोट सेंसिंग से जोखिम पहचान में सुधार हुआ है, लेकिन प्राकृतिक जलनिकासी और नदी के फैलाव क्षेत्र में निर्माण नई चुनौती है। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर, झील और भूस्खलन की निगरानी तथा मैदानी इलाकों में बाढ़ क्षेत्र में निर्माण नियंत्रित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed