फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से गूंजेगा चौरीचौरा के शहीदों का तराना, स्मारक पर चाक चौबंद है सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 04 Feb 2021 09:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Chauri chaura Centenary year celebration Security arrangements on Martyrs Memorial
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

चौरीचौरा शताब्दी वर्ष समारोह में सुरक्षा घेरा बेहद चाक चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल की ओर आने-जाने वालों पर पुलिस और इंटेलिजेंस की निगाह बनी हुई है। रेल प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने भी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन और रेलवे क्रासिंग पर आरपीएफ और जीआरपी की अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। बुधवार से ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था।

Chauri chaura Centenary year celebration Security arrangements on Martyrs Memorial
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए डीएम के विजयेंद्र पांडियन और डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बुधवार को ही शहीद स्मारक पहुंचकर सुरक्षा में तैनात पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियां जांची थी। मुख्यमंत्री के काफिले में कौन-कौन शामिल रहेगा, कितनी गाड़ियां होंगी, इसका भी रिहर्सल कराया गया था। अफसरों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी समझाई गई है। हेलीपैड से लेकर मंच तक पुलिस का कड़ा पहरा है। रेलवे स्टेशन की तरफ से कोई न आ सके, इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है।

Chauri chaura Centenary year celebration Security arrangements on Martyrs Memorial
चौरीचौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।

एसपी रेलवे डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि समारोह में आनेवाले लोगों की सुरक्षा एवं भीड़भाड़ को नियंत्रण रखने के लिए थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा तीन उपनिरीक्षक, 19 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल और तीन महिला कांस्टेबल की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chauri chaura Centenary year celebration Security arrangements on Martyrs Memorial
चौरीचौरा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरवी सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोरखपुर जंक्शन से आरपीएफ और आरपीएसएफ के 40 जवान लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल से भी अतिरिक्त फोर्स आई है। सभी जवानों का स्टेशन के अलावा रेलवेलाइन पर नजर बनी हुई है। आरपीएफ और आरपीएसएफ की बैंड पार्टी भी मौजूद है।
विज्ञापन
Chauri chaura Centenary year celebration Security arrangements on Martyrs Memorial
चौरीचौरा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

रेल लाइन या इसके किनारे न खड़े हों यात्री
चौरीचौरा रेलवे स्टेशन के निकट शहीद स्मारक पर आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों से रेलवे प्रशासन ने रेललाइन पर या इसके किनारे न खड़े होने की अपील की है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पैदल उपरिगामी पुल का इस्तेमाल करें। लेवल क्रासिंग से ही सावधानीपूर्वक रेल लाइन पार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed