फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम: जिंदगी की जंग हारकर घर पहुंचा बहादुर बेटी का शव तो रो पड़ा पूरा गांव, लोग बोले- यादों में हमेशा जिंदा रहेगी लाडली

Thu, 26 Aug 2021 06:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
brave student Kajal murder case of gorakhpur golikand
काजल गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुआन गांव में बदमाशों की गोली से घायल काजल सिंह (17) की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। वह दसवीं की छात्रा थी, जो मां-बाप की दुलारी थी, सब उसकी जिंदगी के लिए दुआ भी कर रहे थे। मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। पिता की पिटाई कर रहे लोगों का वीडियो बनाने पर उसे बहादुर भी बोला जा रहा था। लेकिन वह बहादुर जिंदगी की जंग हारकर घर पहुंची तो सबकी आंखें नम हो गईं। घर, रिश्तेदार, आसपास के लोग काजल का शव देखकर फफक पड़े। लोगों ने कहा कि काजल हमेशा सबकी यादों में जिंदा रहेगी। वहीं आरोपी पड़ोसी विजय प्रजापति पर लोगों का गुस्सा भी है, जिसने काजल को इस हाल में पहुंचाया। शव पहुंचने के दस मिनट बाद ही अंत्येष्टि के लिए लेकर परिजन बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ चले गए। इस दौरान बड़हलगंज, गगहा, बेलीपार पुलिस गांव के आसपास मौजूद रही। 
brave student Kajal murder case of gorakhpur golikand
मृत काजल व आरोपी विजय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी विजय ने गांव में ही एक शख्स के घर पर पूरी रात गुजारी है। इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शरण देने वाले दो आरोपियों को भी उठा लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव वालों ने बताया कि काजल को गोली लगने के बाद से ही सभी उसकी बहादुरी की सराहना कर रहे थे और जिंदगी की दुआ भी।
brave student Kajal murder case of gorakhpur golikand
काजल का शव घर पहुंचने पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

एक रिश्तेदार के जरिए काजल की मौत की सूचना मिली तो गांव में गम का माहौल छा गया है। उधर, इस घटना से दुखी तो सभी हैं लेकिन विजय का खौफ भी नजर आ रहा है। लोग खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। विजय उस रात गांव में था यह जानकारी भी पुलिस को गोपनीय तरीके से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
brave student Kajal murder case of gorakhpur golikand
काजल का शव घर पहुंचने पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
दरोगा ने खून देकर जान बचाने की कोशिश की थी
काजल के परिजनों के साथ गए गगहा थाने के दरोगा अमित चौधरी ने भी उसकी जान बचाने के लिए भरपूर कोशिश की थी। उन्होंने रक्तदान भी किया था, ताकि उसका ऑपरेशन सफल हो सके, पर तमाम कोशिशें बुधवार को बेकार हो गईं जब काजल ने आखिरी सांस ली। दरोगाऔर रिश्तेदार काजल के माता-पिता को संभालने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन
brave student Kajal murder case of gorakhpur golikand
मृत छात्रा काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
मेधावी छात्रा थी काजल
राजू नयन सिंह की पुत्री काजल आरपीएम स्कूल कौड़ीराम में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। आरपीएम स्कूल कौड़ीराम के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह ने बताया कि काजल एक होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा थी। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उसकी विशेष रुचि थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed