{"_id":"5e1c96698ebc3e87fb45a8c8","slug":"bjp-mla-vipin-singh-elephant-killed-mahawat-shabbir-at-gorakhpur-rural-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के हाथी ने महावत को मार डाला, बोले- का हो गंगा प्रसाद, ई का कइला शांति बनावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के हाथी ने महावत को मार डाला, बोले- का हो गंगा प्रसाद, ई का कइला शांति बनावा
Tue, 14 Jan 2020 02:31 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रह्मपुर (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रह्मपुर (गोरखपुर)
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 14 Jan 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक का हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक के हाथी ने महावत को पटक पटक कर मार डाला। घटना के बारे में सुन मौके पर पहुंचे विधायक हाथी के पास पहुंचे और बोल पड़े, का हो गंगा प्रसाद, ई का कइला। शांति बनावा। हाथी ने भी सूंड़ उठाया फिर सिर नीचे करके बैठ गया। हादसा देखकर दूसरा महावत दौड़ा और फिर हाथी को काबू में करके पेड़ में बांधा।
झंगहा इलाके में घूमती हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक विपिन सिंह के हाथी ने महावत शब्बीर (25) को पटककर मार डाला। शब्बीर हाथी ले लिए पेड़ से चारा काटकर उतरा था। घटना की सूचना पर हाथी मालिक व ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने दुख जताया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। जानकारी के मुताबिक हाथी पर चढ़ कर शब्बीर पेड़ पर चढ़ा था। वह जैसे ही हाथी के पीछे उतरा उसी दौरान हाथी ने अपने सूढ़ में पकड़ कर पटक कर मार डाला।
घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
मृतक उरुवा थानाक्षेत्र के पुरवा गांव का निवासी था। घटना के समय शबीर का चचेरा भाई असीम लघुशंका के लिए गया था। घटना के बाद दूसरे महावत असीम ने किसी प्रकार हाथी को कंट्रोल किया और मौके पर बांध दिया। हाथी गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह की है। सूचना पर मौके पर विधायक भी पहुंच गए और ढांढस बधाया और मृतक परिवार को आर्थिक मदद करने को कहा है। विधायक ने झंगहा थानेदार अनिल कुमार सिंह को पुलिस सिस्टम के तहत पोस्टमार्टम करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे हाथी मालिक व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
मृतक महावत शबीर व उसका चचेरा भाई असीम दोनों विधायक के हाथी पर रहते थे। दोनों देवरिया जिले के लालपुर भटवलिया स्थित काठा देवी स्थान पर एक यज्ञ में गए थे। वहां से कल देर शाम रुद्रपुर होते हुए लौटे तो सिंहपुर गांव में रात हो गई। दोनो हाथी को लेकर गांव में रुक गए। सुबह गांव घूमते हुए लौट रहे थे। सिंहपुर सहसराव स्कूल के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे रुके। असीम लघुशंका के लिए उतर गया और फिर शब्बीर हाथी के लिए चारा के लिए पेड़ पर चढ़ गया था। इसी दौरान घटना हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
कई गांव के लोग जुट गए थे
घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां पर कई गांव के लोग पहुंच गए थे। हाथी फिलहाल शांत है लेकिन लोगों के मन में डर बना हुआ है कि कहीं हाथी बिदक ना जाए। काफी देर तक ग्रामीण लाठी डंडा लेकर वहां पर डटे रहे।
वन पुलिस कर रही हाथी की निगरानी
घटना स्थल पर बांधे गए हाथी की निगरानी को वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। वन विभाग के डॉक्टर जल्द ही हाथी की जांच कर वजह का पता लगाएंगे कि आखिर क्यों हाथी बिदका था।
घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां पर कई गांव के लोग पहुंच गए थे। हाथी फिलहाल शांत है लेकिन लोगों के मन में डर बना हुआ है कि कहीं हाथी बिदक ना जाए। काफी देर तक ग्रामीण लाठी डंडा लेकर वहां पर डटे रहे।
वन पुलिस कर रही हाथी की निगरानी
घटना स्थल पर बांधे गए हाथी की निगरानी को वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। वन विभाग के डॉक्टर जल्द ही हाथी की जांच कर वजह का पता लगाएंगे कि आखिर क्यों हाथी बिदका था।