फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: बारिश में फूट-फूट कर रोए थे रवि किशन, प्रोड्यूसर से पैसे मांगने पर मिली थी ये धमकी

Sat, 17 Jul 2021 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jul 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Superstar and Gorakhpur MP Ravi Kishan birthday special story
रवि किशन - फोटो : Instagram
गोरखपुर सदर के सासंद रवि किशन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों के साथ ही इनकी राजनीति जीवन सातवें आसमान पर है। रवि किशन 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। भोजपुरी को मुख्यधारा के सिनेमा से जोड़ने का बड़ा क्रेडिट रवि किशन को भी जाता है। एक सफल अभिनेता के रूप में रवि किशन कई यादगार किरदार निभाए। एक छोटे से गांव से निकलकर सुपरस्टार बनने का सफर उनके लिए बहुत मुश्किल रहा।


रवि किशन के पिता चाहते थे कि वो दूध का व्यापार करें लेकिन उनका मन फिल्मों में ज्यादा लगता था। इस बात पर ही उनके पिता ने बेल्ट से पिटाई की थी और कहा था कि ये क्या तुम नचनिया बन रहे हो। जब रवि 17 साल के हुए तो उनकी मां ने उन्हें 500 रुपए दिए और वो भागकर मुंबई आ गए। आज रवि किशन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

 
Bhojpuri Superstar and Gorakhpur MP Ravi Kishan birthday special story
अपने पिता के सांसद रवि किशन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन यहां एक चॉल में रहकर फिल्मों में काम ढूंढने लगे। रवि ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पिता जी उनकी पिटाई ना करते तो आज वो एक गुंडा या पुरुष वेश्या बन जाते।

 

Bhojpuri Superstar and Gorakhpur MP Ravi Kishan birthday special story
सदर सांसद रवि किशन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन ने फिल्म तेरे नाम के लिए रवि किशन ने सर्वश्रेष्ठ सह- अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। वहीं 2005 में आई उनकी भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवनवा हमार' को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वे ऐसे अभिनेता बने जिन्हें एक साथ हिंदी और भोजपुरी की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का हिस्सा होने का गौरव मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Superstar and Gorakhpur MP Ravi Kishan birthday special story
अपने परिवार के साथ रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में मेरी किसी ने मदद नहीं की। उन्होंने कहा था, 'मेरी बेटी पैदा हुई थी, उस वक्त मेरे पास अस्पताल का बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। मैंने ब्याज पर रुपये लेकर अस्पताल का बिल भरा।'

 

विज्ञापन
Bhojpuri Superstar and Gorakhpur MP Ravi Kishan birthday special story
भाजपा सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
फिल्म इंडस्ट्री के बुरे अनुभव को लेकर रवि किशन ने एक किस्सा बताया था। रवि ने कहा था, 'मैं बारिश में भीगते हुए रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचा और वहां मैंने 7-8 घंटे की रिकॉर्डिंग की। मैंने जब प्रोड्यूसर से चेक मांगा तो वो बोला कि फिल्म में काम दे दिया ये क्या कम है...चेक मत मांगना नहीं तो रोल काट दूंगा। मैं ये बात सुनकर हैरान रह गया था। मुझे जमीन छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए थे। मैं बाइक पर बैठकर बारिश में भीगता हुआ वापस आया। आसमान को देखकर मैं खूब रोया था। उस दिन को मैं कभी नहीं भूल पाया।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed