अंशिका का एक और साथी गिरफ्तार: बर्थडे गर्ल ने मॉडल शॉप के सामने की थी फायरिंग, 'सिस्टम' से करवाती थी मैनेजमेंट
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:45 PM IST
सार
20 जनवरी को अंशिका सिंह का जन्मदिन था। वह अपने चार दोस्तों के साथ माॅडल शॉप के पास पार्टी कर रही थी। इस दौरान द्विवेदी चाइल्ड केयर के मैनेजर विशाल वहां पहुंचे, जो पहले अंशिका की ओर से ब्लैकमेल किए जाने पर रुपये देने आए थे। विशाल ने बताया कि अंशिका ने पहले भी उन्हें पिस्टल दिखाकर 12 हजार रुपये ऐंठे थे। 20 जनवरी को 50 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो दुष्कर्म के केस में फंसा देगी। विरोध पर उसने फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन