सीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी थे मौजूद
मुख्यमंत्री ने लोगों की फरियाद सुनकर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ मंदिर स्थित अपने सोफा कक्ष में बैठक की। शहर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उसके बाद वह 9.30 बजे गोरखपुर से रवाना हो गए।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद पहुंचाने के लिए लोग रात में ही मंदिर पहुंचने लगे थे।
कुछ के शरीर पर हाथ फेरा उसके बाद वह हिंदू सेवाश्रम स्थित जनता दरबार में पहुंचे। जहां पर कड़ाके की ठंड में लगभग सौ फरियादी पहुंचे थे। सुबह ही पुलिस के आला अधिकारी एडीजे, डीआईजी, एसएसपी सीओ के अलावा कमिश्नर, डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मंदिर पहुंच गए ।
गणतंत्र दिवस पर रविवार शाम को ही मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री योगी सीधा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ जी को माथा टेका और पूजा पाठ किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की देर रात सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाष चंद्र बोस नगर जाकर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की।