फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown 3.0: छूट की सीमा बढ़ाने की थी तैयारी, शहर का ये नजारा देख प्रशासन ने बदल दिया इरादा

Sat, 09 May 2020 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 May 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Administration will permite open another shops after a few day due to crowd during lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
ज्वेलरी समेत कुछ अन्य दुकानें खोलने को लेकर चल रही व्यापारी संगठनों की मांग पर जिला प्रशासन छूट देने पर मंथन कर रहा था, मगर शुक्रवार को सड़कों पर उतरी भीड़ को देखकर डीएम-एसएसपी ने अपना इरादा बदल दिया।


अब कुछ दिन बाद ही कुछ और सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को छूट मिलने की उम्मीद है। भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग टूटने और संक्रमण का खतरा बढ़ने के भय से प्रशासन को कुछ दिनों के लिए अपना इरादा बदलना पड़ा।
Administration will permite open another shops after a few day due to crowd during lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों पांडेयहाता, हालसीगंज, साहबगंज, चौरहिया गोला, नखास, रेती आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया।
Administration will permite open another shops after a few day due to crowd during lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान उन्होंने छूट के बाद खुली दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं इसकी भी समीक्षा की। वहां से निकलने के बाद डीएम-एसएसपी कोतवाली थाने पहुंचे और अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की अलग-अलग समय की फुटेज देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Administration will permite open another shops after a few day due to crowd during lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक फुटेज देखने के दौरान डीएम-एसएसपी ने पाया कि सुबह छह बजे से सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो रही है, जो हर घंटे बढ़ती जा रही है। सुबह 10 बजे के बाद कई इलाकों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ दिखी।
विज्ञापन
Administration will permite open another shops after a few day due to crowd during lockdown 3.0 in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
वहीं अफसरों ने यह भी पाया कि सड़क पर जहां भीड़ है वहीं छूट के तहत जो प्रतिष्ठान-दुकानें खुली हैं वहां भीड़ कम है। ऐसे में और प्रतिष्ठानों को छूट मिलने पर सोशल डिस्टेंसिंग टूटने का खतरा है। इसके बाद  डीएम-एसएसपी ने नई छूट देने को कुछ और दिनों तक टाल दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed