फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: वक्फ की संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू, यहां खाली कराई गई कीमती जमीन

Fri, 26 Feb 2021 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Feb 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Administration remove illegal possession of Waqf properties in Gorakhpur
तुर्कमान-बेतियाहाता से खाली कराई गई वक्फ की कीमती जमीन - फोटो : अमर उजाला।

शासन के निर्देश पर गोरखपुर जिले की वक्फ संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पहले दिन गुरुवार को वक्फ संख्या 172 तेलगढ़िया तुर्कमान-बेतियाहाता की आधा एकड़ से अधिक जमीन से कब्जा हटाया गया। जिला प्रशासन के मुताबिक भू-अभिलेखों में यह जमीन कब्रिस्तान के नाम अंकित है। जल्द ही दूसरी वक्फ संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे पर भी प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।

Administration remove illegal possession of Waqf properties in Gorakhpur
तुर्कमान-बेतियाहाता से खाली कराई गई वक्फ की कीमती जमीन - फोटो : अमर उजाला।

अपर सर्वे कमिश्नर वक्फ डीएस उपाध्याय के निर्देश के बाद अल्पसंख्यक विभाग और प्रशासन की टीम ने सर्वे किया था। ऐसी सभी वक्फ संपत्तियों को जनवरी 2021 में ही चिह्नित कर लिया गया था, जिन पर अवैध कब्जा हुआ है। 23 फरवरी को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर, हर जिले में वक्फ संपत्ति पर हुए कब्जे को हटाने का निर्देश दिये थे। इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर ने सीमांकन कर अवैध कब्जा हटाने के लिए कानूनगो और लेखपालों की दस सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

Administration remove illegal possession of Waqf properties in Gorakhpur
तुर्कमान-बेतियाहाता से खाली कराई गई वक्फ की कीमती जमीन - फोटो : अमर उजाला।

गुरुवार को सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने वक्फ संख्या 172 की तेलगढ़िया बेतियाहाता की जमीन का सीमांकन किया और फिर वहां हुए कब्जे पर बुलडोजर चलवाना शुरू किया। प्रशासन और पुलिस की सख्ती देख ज्यादातर कब्जेदार अपना सामान लेकर पहले ही भाग खड़े हुए। जो बचे थे, उन्हें पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद एक-एक कर सभी कब्जे तोड़ दिए गए। इनमें ज्यादातर कच्चे और टीनशेड के मकान-दुकान ही थे। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों की शह पर असम और राजस्थान आदि जगहों से बंजारा परिवारों ने वहां डेरा डाल रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Administration remove illegal possession of Waqf properties in Gorakhpur
तुर्कमान-बेतियाहाता से खाली कराई गई वक्फ की कीमती जमीन - फोटो : अमर उजाला।

सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने के लिए ये हुए थे नामित
राजस्व निरीक्षक वीर बहादुर सिंह, प्रद्युम्न सिंह, लेखपाल सुनील कुमार, अजय प्रजापति, बृजेश सिंह, आशीष पांडेय, राजीव बघेल, कैलाशनाथ यादव, गिरीश और लेखपाल बाबूराम।  

जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्ति
सुन्नी वक्फ संपत्ति: 1390
शिया वक्फ संपत्ति: 02

विज्ञापन
Administration remove illegal possession of Waqf properties in Gorakhpur
तुर्कमान-बेतियाहाता से खाली कराई गई वक्फ की कीमती जमीन - फोटो : अमर उजाला।
वक्फ की इन संपत्तियों पर है कब्जा
वक्फ संख्या - 129 : दरगाह हजरत सैयद सालार मसूद गाजी बाले मियां बहरामपुर : इस वक्फ का एरिया करीब 45 बीघा है। कई लोगों का अतिक्रमण है।
वक्फ संख्या - 67 : इमामबाड़ा इस्टेट, मियां बाजार : मोहद्दीपुर, बक्शीपुर, मुफ्तीपुर, मियां बाजार, कुसम्ही, बहरामपुर, रामनगर करजहां, ताज पिपरा, मुंडेरीगढ़वा, पिपराइच, जंगल अहमद अली शाह में बहुत से लोगों ने जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा लिया है।
वक्फ संख्या - 1377: कब्रिस्तान भैंसा खाना तुर्कमानपुर : कब्रिस्तान के कुछ भूखंडों पर अतिक्रमण है।
वक्फ संख्या - 137: मस्जिद दीवान बाजार : इस मस्जिद की जमीन पर अतिक्रमण है।
वक्फ संख्या - 63 : वक्फ मीर सज्जाद अली, दीवान बाजार : इस वक्फ सम्पत्ति पर कई लोगों का अवैध कब्जा व अतिक्रमण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed