फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: गोरखपुर में मास्क नहीं पहनना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर मिलेगी ये सजा

Thu, 08 Apr 2021 08:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
8000 Corona tests will be done daily in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में अब रोजाना कोरोना के 8000 टेस्ट होंगे। संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट भी कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा के दौरान कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने ये निर्देश दिए।

8000 Corona tests will be done daily in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के संक्रमितों का ब्लड टेस्ट भी किया जाए। ब्लॉक स्तर की मेडिकल टीम हमेशा सक्रिय रहे। ऐसे संक्रमित जो होम आइसोलेशन में हैं, 48 घंटे के भीतर उनकी स्थिति जानी जाए, जरूरी दवा एवं परीक्षण किया जाए।

 

8000 Corona tests will be done daily in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

कमिश्नर ने कंटेनमेंट जोन के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया जाए। डीआईजी गोरखपुर रेंज ने मास्क न पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख बाजारों, चौराहों और सड़कों आदि पर औचक निरीक्षण कर यह जांचा जाए कि लोग मास्क पहन रहे हैं या नहीं। मास्क नहीं लगाने वालों का चालान काटा जाए साथ ही जागरूक भी किया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
8000 Corona tests will be done daily in gorakhpur
मास्क लगाकर नौकायन पर घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने पर्याप्त संख्या में कोविड हॉस्पिटल एवं डाटा इंट्री कार्य के लिए मानव संपदा एवं अन्य लॉजिस्टिक की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में रेलवे, एयरफोर्स, एम्स एवं आईएमए के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे संक्रमण से बचाव में अपने स्तर पर प्रभावी योगदान दें।
 

विज्ञापन
8000 Corona tests will be done daily in gorakhpur
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

अब मास्क लगाने वालों को ही मेडकिल स्टोर से मिलेंगी दवाएं
गोरखपुर में बिना मास्क पहनकर आए लोग अब मेडिकल स्टोर से दवा नहीं खरीद सकेंगे। यह निर्णय डीएम और एसएसपी के साथ बृहस्पतिवार को पंचायत भवन सभागार दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया। दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे व महामंत्री आलोक चौरसिया ने सभी थोक एवं फुटकर दवा विक्रेताओं से अपील की है कि दवाएं सिर्फ उसी को दें जो मास्क पहन कर आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed