फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona in Gorakhpur: सीडीओ और नौ डॉक्टरों समेत 350 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 517 मरीज हुए स्वस्थ

Thu, 20 Jan 2022 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jan 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
350 people including CDO and nine doctors found corona positive in Gorakhpur
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) व नौ डॉक्टरों सहित बुधवार को 350 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमितों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, इन सबके बीच राहत की बात यह है कि 517 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2435 हो गई है।  



जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स के दो, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन, स्वास्थ्य विभाग के दो और दो निजी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा एम्स के दो कर्मचारी, फातिमा अस्पताल के तीन कर्मचारी और मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, डीआइजी कार्यालय के दो कर्मी और एमएमएमयूटी के एक छात्र, रेलवे स्टेशन पर हुए जांच में पांच यात्री में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

 

350 people including CDO and nine doctors found corona positive in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक) - फोटो : पीटीआई

वहीं, बगहा बाबा, बरगदवां, रुस्तमपुर में  एक-एक परिवार केचार-चार लोग, तारामंडल में एक ही परिवार के तीन लोग, राजेंद्र नगर में एक ही परिवार के पांच लोग, सूरजकुंड में एक ही परिवार के चार  लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 63164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 59879 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 850 की मौत हो चुकी है। उन्होंने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

350 people including CDO and nine doctors found corona positive in Gorakhpur
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

15 बच्चे मिले संक्रमित

संक्रमण का असर बच्चों पर होने लगा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 15 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनमें एक साल से लेकर 12 साल के बच्चे शामिल हैं। संक्रमितों में 10 नंबर बोरिंग निवासी एक साल,  मेडिकल कालेज के दो साल के मासूम सहित राजेंद्र नगर, सूर्यकुंड, पांडेय टोला झंगहा, नेहरू अस्पताल, रेलवे स्टेशन, नंदानगर, छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर, उरुवा, इलाहीबाग, चरगांवा, बशारतपुर, दारुल उलूम मदरसा के 15 बच्चे संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: नौ, 10, 12, 11,दो, पांच, 12, छह, तीन, चार,एक, दो, 11 और 12 वर्ष है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
350 people including CDO and nine doctors found corona positive in Gorakhpur
15-18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

359 बूथों पर लगा 38 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के लिए बुधवार को 359 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 38 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। पहली डोज के लिए 12 हजार से अधिक लोग बूथों पर पहुंचे।

 

विज्ञापन
350 people including CDO and nine doctors found corona positive in Gorakhpur
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : ANI

किशोरों से लेकर युवाओं में टीकाकरण के लिए उत्साह दिख रहा है। यही वजह है कि 33 लाख 63 हजार से अधिक लोगों को पहली डोज और 20 लाख दो हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कुल टीकाकरण की बात करें तो यह आंकड़ा 53 लाख 80 हजार से अधिक पहुंच गया है। इनमें 15 से 17 वर्ष के किशोरों की संख्या एक लाख 23 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं। सभी को टीका लगाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed