गोरखपुर में कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अब रोजाना कोविड का टीका लगाया जाएगा। हर ब्लॉक में कम से कम एक अस्पताल में रोजाना वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।
{"_id":"604eebd18ebc3ec89a5c5f18","slug":"32-health-centers-will-be-vaccinated-daily-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार जारी: आज से 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर रोज लगेगी वैक्सीन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार जारी: आज से 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर रोज लगेगी वैक्सीन, तस्वीरें
Mon, 15 Mar 2021 10:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
इसके लिए जिले में 32 अस्पताल चुने गए हैं। इन अस्पतालों में 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शामिल हैं। इसके अलावा नौ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर भी रोजाना वैक्सीनेशन होगी। इस बारे में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा-स्वास्थ्य अमित मोहन ने निर्देश जारी किए हैं।
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी और पीएचसी पर वैक्सीन पहुंचा दी है। हर केंद्र पर रोजाना 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि जिला, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हर कार्य दिवस पर वैक्सीनेशन की जा रही है। यहां पर काफी तादाद में लोग वैक्सीनेशन के लिए आते हैं। सोमवार से 32 सरकारी अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण से विभाग की मुश्किलें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
अर्बन हेल्थ पोस्ट में सप्ताह में तीन दिन लगेंगे टीके
अर्बन हेल्थ पोस्ट में 23 बूथ बनाए गए हैं। इनपर सप्ताह में हर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा। इसके अलावा जिले के 18 निजी अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण होगा। यहां पर टीका लगवाने के एवज में मरीजों को 250 रुपये देने होंगे।
अर्बन हेल्थ पोस्ट में 23 बूथ बनाए गए हैं। इनपर सप्ताह में हर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा। इसके अलावा जिले के 18 निजी अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण होगा। यहां पर टीका लगवाने के एवज में मरीजों को 250 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि शासन से टीकाकरण के लिए निर्देश मिला है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई है। विभाग की टीम केंद्रों की निगरानी करेगी। सोमवार से 32 अस्पतालों में रोजाना टीकाकरण होगा।