फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन 25 हजार लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, तैयार हो गई है सूची

Tue, 15 Dec 2020 05:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Dec 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
22 thousand people will get corona vaccine in Gorakhpur
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

गोरखपुर में 25 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सबसे पहले जिले के करीब 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को मौका मिलेगा जिनकी लाइन लिस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जिनका विवरण कोविड पोर्टल पर लोड किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को धैर्य के साथ-साथ सतर्कता जारी रखनी होगी। यह जानकारी गोरखपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने दी।



 

22 thousand people will get corona vaccine in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को धैर्य के साथ-साथ सतर्कता जारी रखनी होगी। फिलहाल मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉशिंग और शारीरिक दूरी के पालन जैसे उपाय ही कारगर हैं। इन सभी सतर्कताओं के बावजूद अगर कोरोना का लक्षण दिखे तो उसकी जांच अवश्य करा लेनी चाहिए।

22 thousand people will get corona vaccine in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

केंद्रीकृत भंडारण के लिए फ्रीजर मिल चुके हैं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पीछे टीकाकरण के केंद्रीकृत भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 500 स्क्वायर फीट में निर्माण करवाया जा रहा है। कुल तीन फ्रीजर भी आ चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
22 thousand people will get corona vaccine in Gorakhpur
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्रीकृत भंडारण के लिए और भी फ्रीजर आएंगे। इनके अलावा जिले के सभी 40 कोल्ड चेन प्वाइंट पर कोविड वैक्सीन के लिए अलग फ्रीजर आएंगे। टीकाकरण से जुड़ी तैयारियों के कार्य में डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ और यूएनडीपी संस्थाएं तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही हैं।

 

विज्ञापन
22 thousand people will get corona vaccine in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • दूर से ही करें नमस्कार, गले मिलने और हाथ मिलाने से परहेज करें।
  • सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ सांस फूलने की दिक्कत हो तो कोरोना जांच कराएं।
  • बिना मास्क और शारीरिक दूरी के ज्यादा देर तक किसी के संपर्क में न रहें।
  • नाक, मुंह और आंखों को हाथों से न छूएं।
  • खाने के लिए फल-सब्जियों को धुलने के बाद ही इस्तेमाल करें।
  • बाहर की चीजें न खाएं। घरेलू खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed