Year Ender 2024: ये साल खत्म होने जा रहा है, ऐसे में हर कोई बेसब्री के साथ नए साल का इंतजार कर रहा है। ये साल बहुत से लोगों के साथ खराब रहा तो वहीं काफी लोगों के साथ अच्छा रहा। बात करें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तो साल 2024 बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के लिए शादी का खास साल साबित हुआ।
Year Ender 2024: इस साल इन अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, किसी ने पहनी साड़ी तो कोई लहंगे में बनीं दुल्हन
साल 2024 में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने विवाह किया, जिनमें से कुछ ने साड़ी पहनी, तो कुछ ने लहंगे में दुल्हन का रूप लिया। आइए साल के अंत में उनके लुक्स आपको दिखाते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड यानी कि जहीर इकबाल से शादी रचाई। अपनी शादी में सोनाक्षी ने मम्मी की साड़ी और ज्वेलरी पहनी थी। उनका क्लासिक अवतार लोगों को काफी पसंद आया। जैसे ही सोनाक्षी ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, तो लोगों ने उन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाया।
रकुल प्रीत सिंह
अभिनेत्री रकुल प्रीत ने एक्टर जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी 2024 के दिन शादी रचाई। गोवा के नामी होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान रकुल और जैकी किसी रॉयल्टी से कम नहीं लग रहे थे। रकुल ने अपनी शादी में में अपनी शादी के दिन लहंगा पहनकर जलवा बिखेरा। उनकी ज्वेलरी का रॉयल टच उनके लुक को और खास बना गया।
अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव ने इसी साल अप्रैल 2024 में सिर्द्धाथ के साथ पारंपरिक अंदाज में शादी की। उन्होंने अपनी शादी में अदिति ने पारंपरिक गोल्डन रंग का कांचीपुरम लहंगा और अपने गहनों को काफी मिनिमल रखा। उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने अपने हाथों में काफी मिनिमल मेहंदी लगाकर एक अलग ही ट्रेंड सेट किया।
New Year 2025: नए साल की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो तैयार होते समय रखें इन बातों का ध्यान
कृति खरबंदा
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा ने 16 मार्च 2024 को दिल्ली के पास मानेसर में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। कृति ने अपनी चूड़ा सेरेमनी में अपनी मां की शादी का दुपट्टा ओढ़ा और नानी का पुश्तैनी हार पहना, जो उनके पारिवारिक संबंधों की गहराई को दर्शाता है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दिन कस्टम-मेड पाउडर पिंक लहंगा पहना था जिसे पुलकित सम्राट ने अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया था। हैवी ज्वेलरी में कृति काफी प्यारी लग रहीं थीं।