Zero Budget Fashion: हर किसी की चाहत होती है कि उसका लुक स्टाइलिश, एलिगेंट और क्लासी नजर आए। लेकिन क्लासी दिखने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हर बार महंगे कपड़े, ब्रांडेड एक्सेसरीज या नए फुटवियर पर पैसे खर्च किए जाएं। कई बार हमारे वॉर्डरोब में मौजूद कपड़ों को सही तरीके से स्टाइल करके ही बेहद खूबसूरत और सलीकेदार लुक पाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
{"_id":"6aa7cd546fbb35317604b745","slug":"how-to-look-classy-without-spending-money-7-simple-style-tips-that-actually-work-2026-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन हैक्स: बिना पैसे खर्च किए भी दिखेंगी क्लासी, बस इन आसान टिप्स को करें फॉलो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
फैशन हैक्स: बिना पैसे खर्च किए भी दिखेंगी क्लासी, बस इन आसान टिप्स को करें फॉलो
Mon, 14 Sep 2026 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:57 PM IST
सार
Styling Tips: कम चीजों के साथ भी अपने लुक को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जा सकता है। कपड़ों की फिटिंग, रंगों का सही कॉम्बिनेशन, साफ-सफाई और छोटी-छोटी स्टाइलिंग डिटेल्स आपके पूरे लुक को बदल सकती हैं।
विज्ञापन
स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Ai
स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Ai
कपड़ों की फिटिंग पर दें ध्यान
- क्लासी लुक पाने के लिए सबसे जरूरी है कपड़ों की फिटिंग। बहुत ढीले या जरूरत से ज्यादा टाइट कपड़े आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं।
- अपने पुराने कपड़ों को भी सही तरीके से पहनने पर वे नए और स्टाइलिश नजर आ सकते हैं।
- अगर कोई आउटफिट थोड़ा ढीला है, तो उसे बेल्ट या सही तरीके से टक करके स्टाइल किया जा सकता है।
लीनन शर्ट
- फोटो : AI
रंगों का रखें खास ध्यान
- क्लासी लुक के लिए बहुत ज्यादा रंगों को एक साथ मिलाने की जरूरत नहीं होती।
- अपने वॉर्डरोब में मौजूद व्हाइट, ब्लैक, बेज, नेवी ब्लू, ग्रे और ब्राउन जैसे बेसिक रंगों को आपस में पेयर करके एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
- एक सिंपल आउटफिट के साथ एक ही स्टेटमेंट कलर भी काफी प्रभावी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Ai
कपड़ों को अच्छी तरह प्रेस करें
- महंगे कपड़े पहनने के बावजूद अगर उनमें सिलवटें हैं, तो लुक खराब लग सकता है।
- वहीं साफ और अच्छी तरह प्रेस किए हुए सामान्य कपड़े भी काफी प्रीमियम दिखाई दे सकते हैं।
- इसलिए बाहर जाने से पहले अपने कपड़ों को अच्छी तरह प्रेस करना न भूलें।
विज्ञापन
स्टाइलिंग टिप्स
- फोटो : Ai
एक्सेसरीज में रखें सादगी
- क्लासी दिखने के लिए ढेर सारी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं है।
- अपनी पुरानी घड़ी, छोटे ईयररिंग्स, सिंपल ब्रेसलेट या कोई पसंदीदा बैग इस्तेमाल कर सकती हैं।
- 'लेस इज मोर' वाला फॉर्मूला अपनाकर आप बिना किसी नए खर्च के अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं।