Blouse Fabric For Winter: मौसम चाहे कोई सा भी हो, पर महिलाएं अपना स्टाइल दिखाना कभी नहीं छोड़तीं। लेकिन जब ठंड का मौसम आ जाता है, तो महिलाओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके महिलाएं नए साल की पार्टी से लेकर शादी-विवाह तक में साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
साड़ी में ठंड लगना काफी स्वाभाविक है, पर यदि इसे सही फैब्रिक के ब्लाउज के साथ कैरी किया जाए तो न सिर्फ आपका लुक अच्छा दिखेगा, बल्कि शरीर को गर्माहट भी मिलेगी। बहुत सी महिलाओं को इस बारे में जानकारी ही नहीं है कि सर्दी के मौसम में वो खास किन-किन फैब्रिक का ब्लाउज तैयार करा सकती हैं।
ऐसे में यदि आप सर्दी में साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो इसके साथ खास फैब्रिक का ब्लाउज बनवाएं। यहां हम आपको इन खास कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
वेल्वेट ब्लाउज
- फोटो : instagram
वेल्वेट ब्लाउज
वेल्वेट एक गर्म और रिच फैब्रिक है, जो सर्दियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है। ऐसे में ये ब्लाउज आपकी साड़ी को एक रॉयल टच देगा और ठंड से बचाएगा। यदि इस फैब्रिक का ब्लाउज बनवा रही हैं तो इसके लिए फुल स्लीव्स डिजाइन चुन सकती हैं।
3 of 6
सिल्क या बनारसी ब्लाउज
- फोटो : instagram
सिल्क या बनारसी ब्लाउज
सिल्क और बनारसी फैब्रिक गर्म होते हैं और इन्हें सर्दियों में पहनना अच्छा विकल्प हो सकता है। ये ब्लाउज आपकी साड़ी को क्लासिक और पारंपरिक लुक देंगे। आप चाहें तो सिंपल साड़ी के साथ भी सिल्क फैब्रिक का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
How To Buy Hair Serum: हेयर सीरम खरीदते वक्त अवश्य रखें इन बातों का ध्यान, वरना खो जाएगी बालों की रंगत
4 of 6
ऊनी फैब्रिक ब्लाउज
- फोटो : instagram
ऊनी फैब्रिक ब्लाउज
सर्दी के मौसम में बाजार में ऊन और ऊन से बने फैब्रिक आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में आप ऊनी फैब्रिक से ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऊनी फैब्रिक से बने ब्लाउज आपको गर्माहट देंगे और आपकी साड़ी के साथ मैच भी करेंगे
5 of 6
फलालैन फैब्रिक
- फोटो : instagram
फलालैन फैब्रिक
ये फैब्रिक हल्का तो होता है, लेकिन ये काफी गर्माता है। ऐसे में आप इस फैब्रिक का ब्लाउज तैयार करा सकती हैं। इसे आप फॉर्मल स्टाइल का ब्लाउज बनवाएं। इसे पहनकर आपका अंदाज काफी खूबसूरत दिखेगा।