मौनी रॉय 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गईं। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने मौनी ने मलायाली और बंगाली रीति-रिवाज से शादी की। जिसमे उनका लुक ट्रेडिशनल नजर आया। वहीं मौनी एक बार बेहद सिंपल ब्राइड बनीं तो वहीं दूसरी तरफ सब्यसाची के लहंगे में उनका लुक काफी शानदार था। वहीं शादी के बाद हुए संगीत समारोह में मौनी गोल्डन रंग के लहंगे में चमक रही थीं।
2 of 4
mouni roy
- फोटो : instagram
शादी के बाद हुए संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। जिसमे उनके चेहरे पर नई-नवेली दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। जिसके साथ सिकुइन वर्क था। वहीं फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन पर डल गोल्ड बीड्स का वर्क था। हैवी एंब्रायडरी का ये लंहगा और चोली कमाल का खूबसूरत दिख रहा था।
3 of 4
mouni roy
- फोटो : instagram
जिसे मौनी ने ग्रीन एमरॉल्ड ज्वैलरी के साथ मैच किया था। वहीं स्टेटमेंट मांग टीका उनके पूरे लुक की खूबसूरती को बढ़ा रहा था। बात करें मेकअप की तो डिफाइन आइब्रो के साथ पिंक आईशैडो, मस्कारा, चिक्स पर लगे ब्लश और हाईलाइटर ने उनके लुक को परफेक्ट बना दिया था। वहीं पिंक लिपस्टिक और कर्ली बाल मौनी की सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। वहीं मौनी की पोस्ट वेडिंग संगीत सेरेमनी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रही हैं।
4 of 4
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने अपने इस स्टनिंग गोल्डन कलर के लहंगे के साथ जमकर डांस भी किया था। जिसमे उनके लहंगे का घेर भी नजर आ रहा है। वहीं मौनी का ये गोल्डन लहंगा फाल्गुनशेनपिकॉक का डिजाइन किया हुआ है। शादी के बाद हो रहे इस संगीत समारोह की तस्वीरें खुद मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।